Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

देवास युवा कांग्रेस ने शहर में बढ़ते अपराधों पर जल्द रोक लगाने के लिए ज्ञापन दिया

देवास:- आज स्थानीय कलेक्टर कार्यालय पर देवास जिले एवं शहर में बढ़ते अपराधों पर रोक एवं अवैध धंधे करने वालो पर जल्द कार्यवाही करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृव में नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन चन्द्रपाल सिंह सोलंकी ने किया। युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथ में नारे लिखी तख्तियां एवं युवा कांग्रेस के झंडे लेकर युवा कांग्रेस जिंदाबाद,जुआ सट्टा बंद करो- देवास में अपराध कम करो, गली गली में शोर है- देवास में हजारों चोर है, नशे में उड़ता देवास आदि नारे लगाए हुए कलेक्टर कार्यालय गये। पार्षद अनुपम टोप्पो ने बताया कि जैसे देवास जिले में अपराधिक मामलों मे बाढ़ सी आ गई हो। अपराधी निरंकुश है, वे बेखोफ होकर अपराध कर रहे हैं। देवास जिला विशेषकर देवास शहर जुआरियों की पसन्द की जगह बन गया है। बाहर से आकर कई जुआरी शहर में जुआ खेल रहे हैं।

1.देवास में कई जगह सट्टा तो ऐसा लिखा जाता है,जैसे कोई फ्री में भोजन करवा रहा हो।
2.देवास शहर में अवैध नशा अब नाबालिगों तक पहुँच गया है। हर गली, मोहल्लों में, अवैध जहरीली शराब बिक रही है व गांजे की अत्यधिक खपत देवास में हो रही है।
3. देवास गो मांस की मंडी बनता जा रहा है देवास से आसपास के शहरों में सुबह 4-5 बजे मांस निकल जाता है।
4. देवास की अनेक होटलों में देह व्यापार धड़ल्ले से हो रहा है।
5. देवास में बस स्टैंड पर बस मालिको से अवैध वसूली हो रही है।
6. देवास में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है चोरो के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े मकानों के ताले तोड़कर वारदात कर देते हैं।
7.देवास में लूटेरों की पो बारह है वो किसी भी बैंक के आसपास घटना को अंजाम दे देते हैं।


देवास में चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटना से महिलाओं में डर है वो घरों से निकल नही पाती है।
अतः श्रीमान इस ज्ञापन की और ध्यानाकर्षण कर निवेदन है की आप पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों , थाना प्रभारियों को निम्न बिन्दुओ पर त्वरित कार्यवाही के आवश्यक दिशानिर्देश देंगे। जिससे की आम जनमानस एवं छात्राओं का जीवनयापन देवास नगर में सुरक्षा एवं शांति संभव हो सके। निम्न मांगो पर जल कार्यवाही ना होने पर *युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने सभी थाना प्रभारी को बच्चों को दूध पिलाने वाली बिटनी भेंट करने व देवास शहर में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी वही इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related posts

चुनावी संग्राम का आखरी दौर 8 राज्यों की 57 सीट पर 01 जून को मतदान

सुप्रीम कोर्ट रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट: मुकाबला NDA के सीपी राधाकृष्णन से

Jansamvad Express Digital

देश में रिकार्ड तोड़ NOTA पर वोटिंग इंदौर में हुई , स्वच्छता के बाद NOTA पर मतदान में नंबर 01 इंदौर

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page