Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

देवास लोकसभा से भाजपा सांसद को मिली जान से मारने की धमकी

देवास. मध्य प्रदेश के देवास-शाजापुर क्षेत्र से बीजेपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा किसी उत्तर प्रदेश के कानपुर के नंबर से सांसद महेंद्र सोलंकी को कॉल आया था. अब मामले को लेकर सांसद ने एसपी संपत उपाध्याय को इस पूरे मामले की शिकायत की है. बता दें कि सांसद महेंद्र सोलंकी दोबारा देवास-शाजापुर के सांसद बने हैं. वे अपने सनातनी और हिन्दू वादी छवि को लेकर जाने जाते हैं. उन्होंने जज की नौकरी छोड़ बीजेपी की टिकट से दूसरी बार सांसद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. फिलहाल इस मामले में पुलिस को शिकायत का आवेदन थाने में दे दिया गया है.

सांसद को धमकी मिलने की सूचना के बाद अब पुलिस विभाग भी एक्टिव हो गया है. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि कॉल उत्तर प्रदेश के कानपुर से आया था. फिलहाल पुलिस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है.

सांसद महेंद्र सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब मैं तिलक नगर स्थित घर पर स्टडी कर रहा था तभी मेरे पास एक कॉल आया. उस शख्स ने मुझसे मेरा नाम पूछा और आप शब्दों का प्रयोग किया. कहा कि तुम राष्ट्रवादी और हिंदुत्व की बहुत सारी वीडियो बना रहे हो. जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि मैं अपने 3 लोग भेज कर तुम्हें मरवा दूंगा. मैं खुद तुम्हें जान से मार दूंगा. इसकी शिकायत मैंने पुलिस अधीक्षक को की है. पुलिस अधीक्षक से जब बात हुई तो यह नंबर कानपुर का बताया जा रहा है, जो अब बंद है. उन्होंने बताया कि अनजान नंबर से फोन आया था. अपने परिवार को भी इसकी जानकारी दी है.

तो वहीं एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को एक अनजान नंबर से फोन आया है. इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है. उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. इसका आवेदन भी सिविल लाइन थाने पर दिया गया है. मामले को लेकर सीएसपी दिशेष अग्रवाल को जांच सौंपी गई है.9.

Related posts

उज्जैन- एक करोड़ एक लाख रुपये का दिया जाएगा ‘अंतर्राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान’ : मुख्यमंत्री डॉ.  यादव

Jansamvad Express Digital

आगर की दिव्या पाटीदार का प्रदेश में नोवा स्थान ,10 वी का परिणाम आने के साथ परिवार में ख़ुशी का माहोल ,गणित में शतप्रतिशत अंक

दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा एलान पानी के सभी बिल होंगे माफ़

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page