Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन के कांग्रेस नेताओ की नब्ज टटोली

उज्जैन।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव मे उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की सम्भावना तलाशने के उद्देश्य से दो दिवसीय दौरे पर आए यहाँ मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुदर्शन गोयल एवं कांग्रेस नेता डॉ जीतेन्द्र परमार ने भी दिग्विजय सिंह का स्वागत किया ,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बूथ की व्यवस्था से लेकर प्रत्याशी चयन मे जातिगत स्तिथि, स्वच्छ छवि, और पार्टी के प्रति ईमानदार निष्ठावान, उच्च शिक्षित व्यक्ति आदि विषयो पर सुदर्शन गोयल और डॉ जीतेन्द्र परमार से विस्तृत से चर्चा की साथ ही ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने पर भी जोर दिया जिसके व्यापार व्यवसाय को लेकर विपक्षी दल उस पर दबाव ना बना सके।

गौरतलब है की  दिग्विजय सिंह को प्रदेश की उन 66 विधानसभा सीटों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी मिली है जहाँ से विगत 20 वर्षो से कांग्रेस जीत नहीं पाई है। जिसमे उज्जैन उत्तर और उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीटे भी है जहाँ से कांग्रेस विगत 20 वर्षो से जीत का परचम नहीं लहरा पाई है |

Related posts

NEET : अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में राज्य सभा में हंगामा जारी, बैठक दो बजे तक स्थगित

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त मीडिया के कैमरे के सामने मर्डर और फिर सरेंडर…अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या ..तीनों कातिल अब पुलिस की गिरफ्त में

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सातवीं सप्लिमेंट्री चार्जशीट पेश: मामला दिल्ली शराब घोटाला

Leave a Comment

Please enter an Access Token