Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

फरियादी को ही पुलिस ने बनाया आरोपी : मामला परिवार के साथ जा रहे सख्स जुड़ा है , हादसा हुआ पत्नी घायल हुई पति ने पुलिस कम्प्लेन की पुलिस ने पति पर ही लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर दिया

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर में सड़क हादसे का एक अजीबो गरीब मामला पुलिस ने दर्ज किया है , उक्त प्रकरण में जिसने पुलिस को शिकायत की उसी को पुलिस ने आरोपी भी बना दिया | दरअसल परिवार के साथ जा  रहे सख्त की गाडी गड्डे की चपेट में आ गई और हादसे में उक्त व्यक्ति की पत्नी को चोट आ गई वही छोटा बच्चा भी बाल बाल बच गया , हादसे की शिकायत करने में कोई और नहीं  घायल महिला का पति ही फरियादी भी है और आरोपी भी।

मामला एबी रोड स्थित BRTS का है। गड्‌ढे की वजह से स्कूटर पर पति के साथ जा रही पत्नी हादसे का शिकार हो गई। दो साल का बच्चा भी गोद में था। पत्नी को सिर और पैर में चोट लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पत्नी के बयान लेने की कोशिश की गई। लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। उसकी जगह बाइक चला रहे पति ने बयान दे दिए। घटना के पीछे खुद की लापरवाही बताई। इस बयान के आधार पर पुलिस ने उसी पर (पति) पर केस दर्ज कर लिया। यानी वही फरियादी, वही आरोपी।

हादसे में जो महिला घायल हुई थी, उसे डिस्चार्ज किया जा चुका है। पुलिस अमूमन बयान के लिए घायल के ठीक होने का इंतजार करती है। इस मामले में अलग ही स्थिति बनी। पुलिस अस्पताल में बयान लेने पहुंची तो डॉक्टर ने कहा कि वह अभी बयान नहीं दे सकती। इस पर पुलिस ने इंतजार किए बगैर तुरंत पति के बयान लेकर एफआईआर कर ली है।

Related posts

नहीं थम रही जंग इजराइली हमलों में 24 घंटे में 400 फिलिस्तीनियों की मौत

उज्जैन महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर ऐसी रहेगी श्रद्धालुओ की व्यवस्था

Jansamvad Express Digital

मणिपुर को लेकर फिर संघ प्रमुख का बयान आया सामने : बोले मणिपुर में परिस्थिति ठीक नहीं

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment