Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने श्री महाकाल मंदिर में जय महाकाल का तिलक लगाकर भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन || विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त उज्जैन पहुंचे। संजय दत्त ने नंदी हाल में बैठकर आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। संजय दत्त रात करीब 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। दो घंटे बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान वे महाकाल का जाप करते नजर आए। आरती के बाद संजय दत्त ने देहरी से ही भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद संजय दत्त ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि बाबा महाकाल ने मुझे यहां पर बुलाया। मेरे पास शब्द नहीं हैं अनुभति व्यक्त करने के लिए। मैंने आज प्रत्यक्ष रूप से शक्ति को अनुभव किया है। सालों से आने की कोशिश कर रहा था। बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

 

 

Related posts

सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में एम.पी. ट्रांसको बना रही है दो नए 132 के.वी. एक्स्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशन

पंजाब को छोड़ देश भर में आज किसानो का ट्रेक्टर मार्च : MSP सहित 13 मांगों को लेकर किसान एकजुट

Jansamvad Express Digital

‘मुझे पैसे दो, मैं महारानी हूं : बीच सड़क पर भिक्षा मांगने खड़ी हो गई महारानी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment