Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौर संभागछत्तीसगढ़धारमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यरायपुर

बदनावर में कमलनाथ की बड़ी घोषणा-100 यूनिट बिजली माफ-200 यूनिट बिजली आफ

रिपोर्ट:-सचित बाहेती

बदनावर । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आज बदनावर पहुंचे। वह रतलाम रोड पर खेरवास के पास बने वंडर सीमेंट फैक्ट्री के हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरे। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भूमिपूजन मंत्री बता दिया। पत्रकारों के सवाल पर बोले कि ED और CBI में मुझे कोई डर नहीं है। मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। कमलनाथ के कार्यक्रम में बाहरी व स्थानियवाद का मुद्दा भी जमकर छाया। बाहरी नेताओ ने मंच पर लगी कुर्सियों पर कब्जा कर रखा था। इस कारण स्थानीय नेता नाराज हो गए और उन्हें मजबूरन मंच के नीचे जमीन पर बैठना पड़ा।

कमलनाथ का काफिला पेटलावाद रोड पर तिरुपति गार्डन पहुंचा। उन्होंने जहां मंडलम व सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक लेकर बूथ जितने का मंत्र दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि चुनाव के मात्र कुछ महीने ही बचे हैं। सभी कार्यकर्ता कमर कस कर भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभाल लें। कांग्रेस के लिए काम करें। मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनने जा रही है।

प्रेसवार्ता में कहा- ED व CBI से नहीं डरता

कमलनाथ ने यहां प्रेसवार्ता की। कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला, व्यापारी और नौजवान परेशान हैं। प्रदेश की सरकार चौपट हो चुकी है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि चौपट हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश बाल अपराध में नंबर वन, मध्य प्रदेश आदिवासी अत्याचार में नंबर वन, आत्महत्या में नंबर वन बन चुका है। अब चुनाव आते ही शिवराज सिंह को किसान, महिला व युवाओं की याद आ रही है। अब वे अपना पाप धोने में लगे हैं। कर्नाटक की कांग्रेस की जीत पर कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा परिणाम देखने को मिल रहे हैं। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि ED व CBI का मुझे कोई डर नहीं है। मेरे राजनीतिक काल में कोई भी एक रुपए का भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा सकता। छिंदवाड़ा से लगातार चुनाव जीतता आया हूं। मेरे बारे में छिंदवाड़ा में जाकर पूछना। उन्होंने कहा कि कर्नाटक से भाजपा की विदाई का काम शुरू हो चुका है। अब आगामी दिनों में मध्यप्रदेश से विदाई तय है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इंदौरा, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार आदि उपस्थित थे।

सब्जी मंडी में जनसभा को किया संबोधित

कमलनाथ यहां से कृषि उपज मंडी पहुंचे और जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री नहीं भूमि पूजन मंत्री बन चुके हैं। शिवराज सिंह घोषणा वीर मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। वह सिर्फ घोषणा करते हैं, उनका काम धरातल पर काम नहीं है। मैं वचन देकर काम करता हूं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को 15 महीने बाद गिराया गया। यह पाप भाजपा ने किया। 2023 के चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता इसका करारा जवाब भाजपा को देगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। महिलाओं को हर माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ रहेगी और 200 यूनिट बिजली हाफ रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों से कांग्रेस को जिताने का संकल्प भी दिलवाया।

इस मौके पर कांग्रेस के नेता डॉ अभिषेकसिंह राठौर, अभिषेक मोदी, मनीष बोकड़िया, कैलाश गुप्ता, अश्विन पाटीदार, अनूप जायसवाल, कमलसिंह सोलंकी आदि ने कमलनाथ का 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर व बजरंग बली की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इसके पहले युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिनारायणसिंह पवार आदि ने संबोधित कर कांग्रेस को जिताने की अपील की। इस मौके पर देपालपुर विधायक विशाल पटेल, धरमपूरी विधायक पाचीलाल मेडा, पेटलावाद विधायक वाल सिंह मेडा, बडनगर विधायक मुरली मोरवाल, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, कुलदीप सिंह बुंदेला, मुजीब कुरेशी, जिला संगठनमंत्री मधुर हिरोडकर, बालमुकुंदसिंह गौतम, अमित जैन विक्की, मंण्डलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार, दिलीप निनामा, बबलु भाबर, मनोहर मकवाना, अशोक डावर, अनुप जायसवाल, घनश्याम डोडिया, चेतनसिंह राठौर, मनोज गौतम, लियाकत पटेल, राजेश पटेल, राकेश डोड, विजेता त्रिवेदी, सारिका बाफना, महेश पाटीदार, मुकेश होती, सुरेश पाटीदार, साजिद खान, परितोषसिंह राठौर, अतुल बाफना, सुनील सांखला, घनश्यामसिंह डोडिया, विनोद शर्मा, विपिन गिरी गोस्वामी, अनूप जैन, कृष्णा पंवार, यश मोदी, चेतन सिंह, राजेश राठौड़, राठौर समेत जिले भर के कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र से आए ग्रामीण जनसभा में मौजूद थे।

स्थानीय नेता दिखे एकजुट- टिकिट की मांग रखी

कमलनाथ के कार्यक्रम में यहां के स्थानीय नेताओ को कमलनाथ ने पूरे समय अपने साथ रखा। वही टिकिट के बाहरी दावेदारों को ज्यादा तवज्जो नही दी। कांग्रेस नेता हरिनारायणसिंह पंवार ने खुले मंच से कमलनाथ से कहा कि भाजपा से हम वर्षों से संघर्ष करते आ रहे है और जनता के हितों की लड़ाई स्थानीय नेता ही लड़ रहे है। इसलिए विधानसभा चुनाव में यहां के स्थानीय नेता को ही विधायक का टिकिट दिया जाए। मैं चुनाव जीतने की जवाबदारी लेता हूँ। पँवार की बात सुनकर कमलनाथ भी मुस्कुराए ओर इशारे इशारे में ही स्थानीय नेताओं को मौन समर्थन दे गए। पत्रकार वार्ता में भी जब पत्रकारो ने बाहरी व स्थानियवाद के मुद्दे के बारे में कमलनाथ से सवाल किया तो नाथ ने कहा कि इंदौर का नेता अगर बदनावर आकर लड़ेगा तो वह स्थानीय नही माना जाएगा। ऐसे में कांग्रेस के इंदौरी नेता शरदसिंह सिसोदिया की दावेदारी पर भी अब संकट के बादल छा गए है। नाथ के इस बयान के बाद सिसोदिया समर्थक मायूस ह्यो गए।

मंच पर नही मिली जगह तो स्थानीय नेता जमीन पर बैठे

कमलनाथ के कार्यक्रम में गुटबाजी भी जमकर दिखी। आयोजन को लेकर बीते करीब 15 दिनों से यहां के स्थानीय नेता गांव गांव जाकर लोगो से मिले और कार्यक्रम में आने के लिए वाहनों की व्यवस्था तक की। पूरे आयोजन में भीड़ एकत्रित की। किन्तु मंच पर बाहरी नेताओ ने कब्जा कर रखा था। मंच पर लगी कुर्सियों पर बाहरी नेताओ के बैठने के कारण स्थानीय नेताओं को मंच पर जगह तक नही मिली। इस कारण सभी स्थानीय नेता कमलसिंह पटेल, डॉ अभिषेकसिंह राठौर टिंकूँ बना, मनीष बोकड़िया, आशीष भाकर, अभिषेक मोदी समेत कई नेता व उनके कार्यकर्ता नाराज होकर मंच के सामने नीचे जमीन पर ही बैठ गए। ऐसे में क्षेत्र के कार्ययकर्ताओ में बाहरी नेताओ के प्रति जमकर आक्रोश देखा गया। स्थानीय नेताओं का मंच के नीचे बैठना ओर बाहरी नेताओ का मंच पर बैठना चर्चा का विषय बना रहा।

बैजनाथ मंदिर पर नही गए नाथ

कमलनाथ का कार्यक्रम बड़ी चौपाटी पर स्थित चैतन्य वीर हनुमान मंदिर व बैजनाथ महादेव मंदिर पर दर्शन करने का भी बना था। किंतु नाथ बैजनाथ महादेव मंदिर पर नहीं रुके। वहां मौजूद पुजारी व कार्यकर्ता आरती की थाली लेकर खड़े ही रह गए और नाथ निकल गए। वही चौपाटी से मंडी तक कई जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत मंच भी लगाए थे किंतु कमलनाथ किसी भी जगह नहीं रुके। हालांकि वापस लौटते समय कमलनाथ चौपाटी पर स्थित हनुमान मंदिर पर कुछ देर रुके ओर दर्शन कर रवाना हुए। कमलनाथ का यह दौरा कांग्रेस में ऊर्जा भर गया। सभा का संचालन जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता ने किया। आभार बदनावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजनपाल सिंह पवार ने माना। आज हुई बड़ी सभा व कमलनाथ के दौरे ने बदनावर में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद कर दिया है।

Related posts

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को न्यौता

Jansamvad Express Digital

भाजपा नेता भगवान पण्ड्या का जन्मदिन धूमधाम से बनाया गया इंगोरिया मैं कार्यकर्ताओं द्वारा

उज्‍जैन- गणतंत्र दिवस पर शिप्रा तट पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव फहराएंगे राष्‍ट्रीय ध्‍वज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token