Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशमनोरंजनराज्यराष्ट्रीय

बादशाह के सोंग से बवंडर शुरू उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी ने जताई आपत्ति कहा मांगे माफ़ी

उज्जैन | मशहूर रेप सिंगर बादशाह के द्वारा हाल ही में लंच की गई एक एलबम ‘सनक’ के एक गाने में भोले (भगवन शिव) के नाम का उपयोग किया गया जिस पर अब विवाद की स्थिति बन गई है। विश्व प्रसिद्ध  महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी सहित कई भक्तों ने गाने में अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ का नाम उपयोग करने पर नाराजगी दिखाई है। उन्होंने गाने से भगवान का नाम हटाने और माफी मांगने को कहा है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उज्जैन सहित अन्य शहरों में बादशाह के खिलाफ FIR करवाई जाएगी।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के  पुजारी एव् पुजारी संघ के पदाधिकारी महेश पुजारी ने आरोप लगाया कि इस तरह हिंदू सनातन में छूट का दुरुपयोग हो रहा है। साधु संत कथावाचक सभी ऐसी चीजों पर मौन हैं। फिल्म स्टार हो या गायक उन्हें भगवान के नाम पर अश्लीलता फैलाना का कोई अधिकार नहीं है। देशभर में एकसाथ उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह तो हर कोई सनातन धर्म को गलत ढंग से पेश करता रहेगा, हम इसका विरोध करते हैं। महाकाल सेना और पुजारी महासंघ सहित हिंदू संगठन ने तत्काल इस गाने से भगवान भोलेनाथ का नाम हटाने को कहा है।

दरअसल यह है विवादित हिस्सा

रेपर बादशाह का जो नया एलबम आया है उसमे एक गाना है जो 2 मिनट 15 सेकंड का है यह नया  गाना बहुत जमकर ट्रेंड कर रहा है। गाने के 40 सेकंड बाद गाने के अंतरे में बोल है, कभी सेक्स तो कभी ज्ञान बांटता फिरूं… इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए गाने के बोल हिट पर हिट में मारता फिरूं… तीन-तीन रात में लगातार जागता, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है। इस गाने को सोशल मीडिया के यू-ट्यूब पर अब तक 18 मिलियन लोग देख चुके है। कई नामी हस्तियों ने इस गाने पर रील बनाई है। गाना काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस गाने से अब शिव भक्त नाराज हैं।

Related posts

कोलकाता समिट: बिरला ग्रुप उज्जैन के बड़नगर में शुरू करेगा सीमेंट प्लांट

Jansamvad Express Digital

Covid-19 Cases in India: दिल्ली से केरल तक बढ़ रहे कोरोना के मरीज , जानें कितना खतरनाक है नया वेरियंट

Jansamvad Express Digital

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

cradmin

Leave a Comment