Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बाबा महाकाल का भस्म-आरती में श्री कृष्ण स्वरूप शृंगार:त्रिपुंड में नजर आए श्रीनाथ जी

उज्जैन || श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोलते ही सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन कर आज्ञा लेकर चांदी द्वार को खोला गया। गर्भगृह के पट खोलकर पुजारी भगवान का श्रृंगार उतार कर पंचामृत पूजन के बाद कर्पूर आरती की। महाकाल का त्रिपुण्ड भांग, चन्दन, सिंदूर और चंद्र आभूषणों अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया। नंदी हाल में नंदी जी का स्नान,ध्यान, पूजन किया गया। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध,दही,घी,शक्कर शहद फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया।

ड्रायफ्रूट फल मिठाई का भोग लगाकर भस्म चढ़ाई गई, शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन पहुंची महाकाल दर्शन करने

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश सहित देश के छ: राज्यों में NIA की दबिश

आगरा में ड्रग विभाग और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की नकली दवाएं जब्त, रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार

Leave a Comment