Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बारिश खोल रही मंदिर में हुए निर्माण की पोल : टनल की छत से पानी का रिसाव , POP गिरी

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बनाई गई टनल की बारिश में पोल खुल गई। शनिवार के बाद रविवार सुबह से हो रही हल्की बारिश के चलते टनल की छत से पानी रिस रहा है जिसके चलते कुछ जगह से पीओपी उखडक़र गिर गई। हालांकि, इसमें किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है। बाद में कर्मचारियों ने इसे साफ कर दिया।

मंदिर परिसर के पालकी हॉल टनल की छत से  पानी रिसाव हो रहा था जिसके चलते पीओपी कमजोर हो गई जिसके बाद छत पर लगी पीओपी  गिर गई। दुर्घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं को टनल से बाहर निकाला जा रहा था। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दरअसल, मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस के प्रवेश के लिए महाकाल मंदिर में टनल का निर्माण किया है। पालकी हॉल से एम्बुलेंस गेट तक बनाई टनल परिसर की छत से पिछले दो दिनों से पानी रिस रहा है।

इसी के कारण रविवार सुबह करीब ८.३० से ९ बजे के बीच छत पर लगी पीओपी का कुछ हिस्सा उखडक़र गिर गया। जब यह दुर्घटना हुई तब भीड़ अधिक होने से श्रद्धालुओं को टनल से बाहर निकाला जा रहा था। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन निर्माण की पोल जरूर खुल गई है। पिछले वर्ष भी पानी टपकने की समस्या सामने आई थी जिसे लेकर पुजारियों ने गुस्सा भी जताया था।

दरअसल टनल की छत को सुन्दर बनाने के लिए यहाँ पर  छत पर पीओपी का काम किया गया है। मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मरम्मत का काम किया जा रहा है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों और मंदिर के इंजीनियर्स को सुधार के निर्देश दिए हैं।

दो साल पहले महाकाल लोक में आंधी से गिरी थी मुर्तिया 

साल 2023 में भी बारिश और आंधी के चलते महाकाल लोक में नव निर्माण के क्षतिग्रस्त होने से घटिया निर्माण की पोल खुली थी , महाकाल  लोक में लगी  सप्त ऋषि की मुर्तिया एक ही आंधी में खंडित हो गई थी आंधी से  सप्तऋषि की 6 मूर्तियां गिरी थी जिनका घटना के  7 माह पहले ही PM मोदी  लोकार्पण करा था  , महाकाल लोक में हुए  ₹856 करोड़ के  प्रोजेक्ट पर आंधी तूफ़ान के बाद के परिणाम ने भ्रष्ट्राचार और घटिया निर्माण के आरोप खड़े कर दिए थे |

अब मंदिर की टनल की छत पर लगी पीओपी गिरी 

एक बार फिर बारिश के पहले हुई हलकी बरसात ने मंदिर परिसर की टनल के निर्माण पर सवाल खड़े कर दिए है , जिस टनल का निर्माण हुए को अभी जयादा समय भी नहीं बिता उसमे से पानी के रिसाव होने के बाद निर्माण क्वालिटी पर सवाल खड़े हो रहे है |

 

Related posts

इंदौर कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन : नगर निगम बिल घोटाले समेत कई घोटालों के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर

Jansamvad Express Digital

बदनावर मंडी में सोयाबीन कि तुलाई में हेराफेरी: 3 बोरी कम बताने पर किसान ने ली आपत्ति, व्यापारी के खिलाफ दिया आवेदन

Jansamvad Express Digital

Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनी मिस वर्ल्ड 2026, वियतनाम में रचा इतिहास

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment