Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बुर्का पहन कर घूम रहा था युवक शंका होने पर पुलिस ने पकड़ा: पूछताछ जारी

उज्जैन में एक युवक बुर्का पहनकर शहर में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। शक होने पर बुर्का हटाकर देखा तो युवक निकला। इसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई। उसने मोहन नगर स्थित अपने परिजन के घर जाने की बात कही। पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ujjain_halchal (@ujjain_halchal)

सोमवार दोपहर को चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में हरी ओम तोल कांटे के पास से तराना निवासी वाजिद को बुर्का पहनकर जाते हुए पुलिस ने पकड़ा है। उससे पूछताछ की तो पता चला कि उज्जैन के पास तराना में रहने वाला वाजिद वहां एक लैब में काम करता है। उसने बताया कि वो तराना से उज्जैन शहर के मोहन नगर स्थित अपनी खाला के घर जा रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने बताया कि वो कुछ कपडे़ लेकर आया था, जिसे उसे अपनी खाला के घर देने थे।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवक बुर्का पहनकर क्यों उज्जैन आया था, ये पता लगाया जा रहा है। उसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल उसके खिलाफ अपनी पहचान बदलकर गलत पहचान बताने के मामले में एफआइआर दर्ज की जा रही है।

Related posts

केंद्र से लालू पर CBI केस की मंजूरी: लैंड फॉर जॉब मामले में केन्द्र सरकार ने मुकदमा चलाने की दी इजाजत

Jansamvad Express Digital

AAP LEADAR MANISH SISODIYA UPDATE : मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर विपक्षीय दलो ने मोदी सरकार पर खुल कर किया प्रहार

Jansamvad Express Digital

मरीज के साथ मारपीट करने वाले जूनियर डाक्टर नेजहर खाया , सुसाईट नोट में लिखा में शर्मिंदा हूँ

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page