Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बुलेट ट्रेन परियोजना से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होंगे: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

नयी दिल्ली || रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बुलेट ट्रेन परियोजना से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा हो रहे हैं और इसके संचालन के दौरान रोजगार के अतिरिक्त अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने पर मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय कम होकर मात्र एक घंटा 58 मिनट रह जाएगा।

उन्होंने कल पालघर जिले में डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण में सफलता मिलने के बाद यह बात कही। यह सुरंग बुलेट ट्रेन के विरार और बोइसर स्टेशनों के बीच स्थित है। इस सुरंग की खुदाई दोनों सिरों से की गई और अत्याधुनिक ड्रिल और ब्लास्ट विधि का उपयोग करके 18 महीनों के भीतर खुदाई पूरी कर ली गई।

श्री वैष्‍णव ने बताया कि परियोजना पूरी होने पर सड़क परिवहन की तुलना में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग 95 प्रतिशत की कमी आएगी।

Related posts

PMO Office: पीएम मोदी करेंगे हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर के पंडे पुजारी बैठे धरने पर , प्रोटोकाल के नाम पर फ़ैल रही अव्यवस्था से नाराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ने महाकाल मंदिर में अच्छी वर्षा के लिए की पूजा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment