Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल- मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत है निवेशकों का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल || मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की पुण्यधरा पर सभी निवेशकों का हृदय से स्वागत है। निवेशकों को सरकार अपनी योजनाओं का लाभ देने के साथ इकाई या कारखाना स्थापित करने में सहयोग भी करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टोपान स्पेशलिटी फिल्म्स प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी (जापानी समूह द्वारा अधिगृहित) के भारतीय एवं जापानी पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस कंपनी का मुख्यालय जापान एवं पंजाब में है।

यह समूह करीब 950 करोड़ रुपए की लागत से धार जिले के पीथमपुर के औद्योगिक प्रक्षेत्र के सेक्टर-7 में करीब 71,200 टन सालाना क्षमता की बीओपीपी एवं सीपीटी फिल्म निर्माण इकाई स्थापित करना चाहता है। यह शत-प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के रूप में होगा। इसी सिलसिले में निवेश की अग्रिम कार्यवाही के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कम्पनी पदाधिकारियों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर कम्पनी के सीएफओ एवं होल टाईम डायरेक्टर अमित जैन, कमर्शियल हेड रितेश तिरखा, मैनेजिंग एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिरोशी सुजुकी, जनरल मैनेजर तासुकु सेना, सेक्टर स्टाफ तोमोहिरो कोमा एवं टेक्निकल एडवाईजर तोशीयुकी माकी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

स्टालिन के बयान के विरोध में सनातन धर्म को लेकर सामाजिक संस्था ने निकाली धर्म जागरण यात्रा

Jansamvad Express Digital

राहुल गाँधी की भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से होगी शुरू

Jansamvad Express Digital

तेलंगाना भाजपा की पांचवीं लिस्ट जारी, 14 लोगों के नाम; 119 में से 114 सीटों पर प्रत्याशी तय

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment