Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में चल रहे इज्तिमा में देश विदेश के लोग हुए शामिल , तीन लाख से अधिक लोग हुए अब तक शामिल

भोपाल के ईंटखेड़ी में चल रहे 74वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा में अब तक 3.5 लाख से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं। रविवार को तीसरे दिन चार उलेमाओं की तकरीरें होंगी। तीसरे दिन 2 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद के चलते शुक्रवार शाम से ही पंडालों की संख्या बढ़ाने में इज्तिमा कमेटी जुटी हुई है। 11 दिसंबर को दुआ के साथ इज्तिमा का समापन होगा।

इसी के साथ विदेशी मेहमानों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। यह संख्या अब 300 से अधिक पहुंच गई है। इसमें किर्गिस्तान, मलेशिया, बांग्लादेश, इथोपिया, बर्मा (म्यांमार), श्रीलंका, सउदी अरब, कंबोडिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, सीर्रा लोन, फ्रांस, जॉर्जिया, तुर्की, आयरलैंड, जॉर्डन, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, ट्यूनिशिया, इजिप्ट आदि देशों के लोग शामिल हैं।

इज्तिमा दुआ से पहले कुछ और विदेशी जमातों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इज्तिमा प्रबंधन ने विदेशी मेहमानों के ठहरने के इंतजाम अलग से किए हैं। इन खेमों में ट्रांसलेटर भी मौजूद हैं, जो उलेमाओं के बयान को इन अलग-अलग देशों के लोगों को उनकी भाषा में अनुवाद करके बताते हैं।

Related posts

नहीं रहे तबला वादक जाकिर हुसैन : अमेरिका के अस्पताल में ली आखरी सांस

Jansamvad Express Digital

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी : आर्मी चीफ बोले- आतंकवाद के समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा

जम्मू कश्मीर में विधायको की संख्या रिजल्ट के बाद होगी 95 बहुमत का आंकड़ा होगा 48 : LG को 5 विधायक मनोनीत करने का अधिकार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment