Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

भौरासा नगर में भरोसा नहीं है बिजली का कब आती है और कब चली जाती है:थोड़ी सी भी हवा बारिश के चलते हो जाती है लाइट बंद

भौरासा || बिजली की लुका छुपी से लोग हो रहे हैं परेशान यहां विद्युत मंडल द्वारा थोड़ी-थोड़ी देर में लाइट बंद की जाती है और विद्युत कार्यालय पर फोन लगाने पर या तो फोन कोई उठाता नहीं है या उठाता है तो वही रटा-रटाया जवाब की केबल जल गई है ना दिन को सुकून है ओर ना ही रात को चैन एसी स्थिति बनी हुई है |


जहा मौसम परिवर्तन के साथ ही नगर में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है व गर्मी के सीजन में बार-बार बिजली गुल होने पर आम जनता गर्मी से बेहाल है इस समय उमस पड़ रही है ऊपर से घंटो बिजली की आवाजाही से हाल बे हाल है बिजली विभाग द्वारा बार-बार फाल्ट होने की बात कहीं जाती है जबकि कटौती कोई नहीं है बार-बार फाल्ट होने से बिजली गुल हो रही है बिजली कंपनी के अनुसार कभी कहते हैं कि तेज हवा से लाइट के तार टूट गए हैं और कभी कहते हैं की डीपी में फ्यूज उड जाता है कई बार बार तो ट्रांसफर जलने की बात भी कह कर बिजली गुल हो जाती है गर्मी के चलते बार-बार बिजली के जाने से लोगों के हाल-बेहाल हो जाते हैं दिन के अलावा अक्सर रात में भी घटो बिजली गुल हो रही है जिससे आम जनता परेशान है वही उमस भरी गर्मी से लोगों के हाल बेहाल है ऊपर से बिजली सप्लाई की बार-बार आना-जाना से हाल-बेहाल है|

मौसम विभाग के अनुसार इस बार बारिश जून के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है बिजली विभाग द्वारा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही बनी हुई है मौसम विभाग के अनुसार झमाझम बारिश संभावित की जा रही है ऐसी स्थिति में छात्रिग्रस्त विद्युत लाइनों के चलते बरसात में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को ओर अधिक बिजली कटौती का सामना करना पर सकता है हैथोडी बहुत हवा चलते ही व बारीश चालू होते ही बिजली सप्लाई बंद हो जाती है उपभोक्ताओ की माने तो विद्युत वितरण कंपनी को जहां मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है उसी एरिया की बिजली सप्लाई बंद करना चाहिए लेकिन विभाग द्वारा एक साथ बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है।

Related posts

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल ने किए महाकाल दर्शन,गर्भगृह में जाकर किया अभिषेक

Jansamvad Express Digital

चौथी मंजिल से गीरा नाबालिग छात्र : परिजन ने स्कुल परिसर में किया हंगामा

पतंजली विज्ञापन मामले में रामदेव को झटका , नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से माफ़ी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page