Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए इंदौर में चल रहा इवेंट

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर शहर  में  प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) का तीसरा आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। केंद्र सरकार के इस आयोजन में इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) के डीडीजी डॉ. जेके जेना, डॉ. अभिलाष लिखी (सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ फिशरीज), प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कैबिनेट मंत्री डॉ. एल मुरुगन, मंत्री संजीव कुमार बलयान व मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला होंगे। कार्यक्रम में इस योजना के तहत प्रोजेक्ट्स शुरू कर मत्स्य पालन को आयाम देने वाले हितग्राहियों की सक्सेस स्टोरी का प्रेजेंटेशन होगा तथा उन्हें सम्मानित किया जाएगाा।

देशभर में फिशरीज को स्टार्टअप के रूप में गति देने के लिए केंद्र ने 20 हजार करोड़ रु. का बजट मंजूर किया है। केंद्र की योजना का यह तीसरा आयोजन है जो मप्र में हो रहा है। इसमें मत्स्य पालन के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स जो मप्र सहित देशभर में सफल रूप से चल रहे हैं, उनके बारे में बताया जाएगा जाएगा। इस योजना में एससीएसटी और महिलाओं को 60% और सामान्य वर्ग के लिए 40% अनुदान दिया जाता है। योजना में कई कॉम्पोनेंट्स हैं जिनमें एग्रीकल्चर, आरएएस, बॉयोफ्लॉक, फिश पीटर, मिल्क स्टेब्लिश, आइस प्लांट आदि हैं। आयोजन में छोटे मछुआरों के लिए बाइक सहित आइसोलेटेड व्हीकल दिए जाएंगे।

आयोजन सुबह 8.30 शुरू होगा जिसमें पहले रजिस्ट्रेशन होंगे। आयोजन स्थल पर फिशरीज पर आधारित एक ऐग्जीबिशन भी होगी। इसके साथ ही योजना की नौ साल की उपलब्धियों की एक बुकलेट का विमोचन होगा। इसी कड़ी में मत्स्य पालन जागरूकता अभियान की शुरुआत भी होगी। आयोजन में इस योजना से लाभान्वित हुए हितग्राही अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके साथ अतिथियों के संबोधन के साथ अलग-अलग सेशन होंगे।

Related posts

अमिताभ के लिए महाकाल से प्रार्थना ,जल्द स्वस्थ होकर प्रशसंको के बिच लोटे बिग बी

Jansamvad Express Digital

दिल्ली: राष्ट्रपति मुर्मु दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस समारोह में होंगी शामिल

Jansamvad Express Digital

ज्वेलर्स की दूकान पर ग्राहक बनकर आए चोर ने दिखाई हाथ की सफाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment