Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के चार संभाग के 10 जिलों में लू को लेकर अलर्ट

उज्जैन | मध्यप्रदेश में गर्मी चरम पर है दिन और रात दोनों में गर्मी का तापमान थमने का नाम नहीं ले रहा है | गर्मी में लगे ‘नौतपा’ के दूसरे दिन रविवार को भी खूब गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अनुसार प्रदेश के चार संभाग के 10 से ज्यादा जिलों में गर्मी का असर दिखने वाला है | इसी को देखते हुए मौसम विभाग के द्वारा उज्जैन, रतलाम समेत प्रदेश के 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर दिन का टेम्प्रेचर 45 डिग्री के पार रहने का अनुमान है।

इससे पहले शनिवार को पूरा मध्यप्रदेश जमकर तपा। खंडवा, रतलाम समेत 5 शहरों में टेम्प्रेचर 45 डिग्री के पार रहा। सबसे गर्म खंडवा, खरगोन और शाजापुर रहे। यहां टेम्प्रेचर सबसे ज्यादा 45.5 डिग्री पहुंच गया।

बता दें कि सूर्य के कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही शनिवार से नौतपा शुरू हो गया। पिछले 10 में से 5 साल नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। पहले दिन भी पूरे प्रदेश में नौतपा का असर देखने को मिला। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलती रही। इस कारण कई शहरों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। ग्वालियर, चंबल, मालवा और निमाड़ के जिलों में अधिक गर्मी पड़ी। खंडवा, बालाघाट, डिंडोरी में आंधी भी चली।

Related posts

खेलो इंडिया में उज्जैन मलखंब टीम पहले पायदान पर पहुची , टीम को मिला गोल्ड

नागदा की लैंक्सेस उद्योग में स्टाफ कर्मी की संदिग्ध मौत- श्रम संगठन व परिजनों सहित भाजपा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद अनुकंपा नियुक्ति दी

Jansamvad Express Digital

रिलायंस डिजिटल ‘दिवाली धमाका’ खरीदारी करें और 1 साल के लिए मुफ़्त जियो एयरफाइबर पाएं

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page