Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव का शपथ विधि समारोह आज , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

Bhopal मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए तीन हेलिपैड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के कारकेड के लिए पार्किंग भी तैयार कर ली गई है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुबह 9 बजे से लाल परेड मैदान के आसपास के इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था बदली हुई रहेगी। लिली टॉकीज चौराहा से लाल परेड ग्राउंड, रोशनपुरा चौराहा से लाल परेड ग्राउंड, पॉलिटेक्निक चौराहा से लाल परेड मैदान, बाणगंगा चौराहा से लाल परेड ग्राउंड और कोर्ट चौराहा से लाल परेड ग्राउंड की तरफ सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यहां से गुजरेंगे वाहन

  1. रोशनपुरा चैराहा से भारत टाॅकीज की और एवं टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन (दो-पहिया, चार पहिया, एवं लोक परिवाहन) अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड ऑफिस चैराहे ,डीबी माॅल, प्रेस काॅम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईओडब्ल्यू ऑफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चैराहे, बोगदापुल से होकर भारत टाॅकीज होते हुए जा सकेगे।
  2. भारत टाॅकीज से रोशनपुरा की ओर, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन से टीटी नगर, न्यू मार्केट की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन(दो-पहिया, चार पहिया,एवं लोक परिवाहन) भारत टॉकीज से पुल बोगदा, प्रभात चैराहा,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ईओडब्ल्यू ऑफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस काॅम्प्लेक्स, डीबी माॅल, बोर्ड ऑफिस चैराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगे।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली गाडियों की यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • वीआईपी (विधायक गण) कार्यक्रम में सम्मिलित होनें वाले वीआईपी वाहनों की पार्किग एमवीएम कॉलेज मैदान,एमएलए रेस्ट हाऊस एवं जेल मुख्यालय की जाएंगी।
  • ग्वालियर, गुना से राजगढ़-ब्यावरा होकर आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया/चार पहिया वाहन लालघाटी चैराहा से वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चैराहा,बाणगंगा चैराहा होकर टीटी नगर दशहरा मैदान में पार्क कर सकेगें।
  • इंदौर, उज्जैन, देवास से सीहोर होकर आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया/चार पहिया वाहन लालघाटी चैराहे से वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चैराहा,बाणगंगा चैराहे होकर टीटी नगर दशहरा मैदान में पार्क कर सकेगें।
  • सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, बैतूल से होकर आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया/चार पहिया वाहन होशंगाबाद रोड से व्यापम चैराहा होकर 1250 चैराहा से शोर्य स्मारक रोड (ठण्डी सडक) पर पार्क कर सकेगें।
  • विदिशा, बैरसिया होकर पुराने शहर से आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया और चार पहिया वाहन भारत टॉकीज के पास सेन्ट्रल लायब्रेरी मैदान में पार्क कर सकेगें।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली बसों की व्यवस्था

  • ग्वालियर, गुना से राजगढ़-ब्यावरा होकर आने वाले कार्यकर्ता की बसें लालघाटी चौराहे से वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चैराहा स्मार्ट रोड पर पार्क कर सकेगें।
  • इंदौर, उज्जैन, देवास से सिहोर होकर आने वाले कार्यकर्ता की बसें लालघाटी चैराहे से वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चैराहा स्मार्ट रोड पर पार्क कर सकेगें।
  • सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, बैतूल से होकर आने वाले वाले कार्यकर्ता की बसें होशंगाबाद रोड से बोर्ड ऑफ़िस चैराहे से होकर वल्लभ भवन रोटरी से विधान सभा रोड एवं मत्रांलय से विधान सभा आनस्ट्रीट पार्किग पर पार्क कर सकेगें।

Related posts

उज्जैन में महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश:साध्वी और उसके साथी पर FIR

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई पर फ़िलहाल रोक , हाईकोर्ट पहुंचा ED कोर्ट ने कहा सुनवाई तक आदेश को प्रभावी नहीं माना जाएगा

Jansamvad Express Digital

359 वें प्रकाश पर्व से पहले जगमगाया तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment