Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए , पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी बैठक छोड़ बाहर आई

नई दिल्ली | नीति आयोग की अहम बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है जिसमे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहंचे हुए है |

इधर  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में चल रही नीति आयोग की बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गईं। नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता PM मोदी कर रहे हैं। इसमें भाजपा शासित राज्य सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होना  हैं।

 ममता ने बैठक का वॉकआउट करने की वजह बताते हुए कहा- बैठक में विपक्ष की ओर से सिर्फ मैं शामिल हुई थी। भाजपा के मुख्यमंत्रियों को बोलने के लिए 10 से 20 मिनट का समय दिया गया, जबकि मुझे केवल 5 मिनट मिले।

ममता ने बताया- जब मैं पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर बोल रही थी, तब मेरा माइक बंद कर दिया गया। मुझे अपनी पूरी बात नहीं रखने दी गई। क्या राज्य के मुद्दों को रखना गलत है। यहां मेरा और पश्चिम बंगाल के लोगों का अपमान किया गया।

वही आज हो रही नीति आयोग की  बैठक में I.N.D.I.A ब्लॉक के 7 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। इनमें एम के स्टालिन (तमिलनाडु), सिद्धरमैया (कर्नाटक), रेवंत रेड्‌डी (तेलंगाना), सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश), पी. विजयन (केरल), हेमंत सोरेन (झारखंड), भगवंत मान (पंजाब) और अरविंद केजरीवाल (नई दिल्ली) शामिल हैं।

Related posts

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का इको-फ्रेंडली ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया,गुजरात का नमक पंजाब का घी महाराष्ट्र का गुड तमिलनाडु का तील भी दिया

कांग्रेस की हुई कर्नाटक ,भाजपा का नही चला नफरत कार्ड ,विकास और महोब्बत की दूकान पर कर्नाटक की जनता

Jansamvad Express Digital

तेलंगाना मिनिस्टर मल्ला रेड्डी ने रणबीर की फिल्म प्रमोशन के दोरान दिया विवादित बयान कहा मुंबई पुरानी हो गई अब हैदराबाद की तरफ रुख होगा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment