Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

मै अभिमन्यु अभियान के दोरान इंगोरिया पुलिस ने किया महिला बच्चो को जागरूक

‘मैं हूं अभिमन्यु अभियान,’ पुलिस कर रही महिलाओं और बच्चों को जागरुक इंगोरिया थाना पुलिस ने थाना प्रभारी अन्द्रेयास कटारा और उनकी टीम द्वारा शासकीय स्कूल इंगोरिया पहुंचकर दी मैं हूं अभिमन्यु अभियान की आम जनों को जानकारी दी गई इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया गया इंगोरिया थाना क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों को रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में चेक कर ‘मैं हूं अभिमन्यु जन जागरुक’ अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। इसके तहत इन दिनों पोस्टर/बैनर और सेल्फी पॉइंट लगाई जा रही है।

इंगोरिया थाना क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों को रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में चेक कर ‘मैं हूं अभिमन्यु जन जागरुक’ अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। इसके तहत इन दिनों पोस्टर/बैनर और सेल्फी पॉइंट लगाई जा रही है उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में इंगोरिया थाना प्रभारी कटारा और उनकी टीम द्वारा मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत समाज में लैंगिक समानता, रूढ़िवादिता एवं कुप्रथा, महिला के प्रति सम्मान, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागृत करना एवं साइबर से होने वाले अपराधों के बारे में सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान व धार्मिक स्थलों पर जाकर जन जागरुक करने कार्य लगातार किया जा रहा है। नवरात्रि पर्व में थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से इंगोरिया पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थाना क्षेत्र के सभी मंदिरों एवं आयोजन स्थलों में थाना प्रभारी खुद रात्रि अगस्त और पुलिस स्टाफ द्वारा निगरानी की जा रही है पुलिस थाना मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल, भ्रमण पर रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में पुलिस निरंतर भ्रमण कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही साथ मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत पोस्टर, बैनर, सेल्फी पॉइंट लगाकर पुलिस जन जागरुक कर रही है।

महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीण स्कूल, धार्मिक स्थल व चौपाल लगाकर महिलाओं व स्कूलों में बच्चों से वार्ता कर मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत जागरुक किया जा रहा है। टेंपलेट वितरित कर पुलिस हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी बताई जा रही है। मैं हूं अभिमन्यु अभियान के साथ-साथ साइबर संबंधी होने वाले अपराधों व बचाव संबंधी सावधनियों के बारे में भी जन जागरुक किया जा रहा है। इस अवसर पर थाना प्रभारी कटरा सहायक उप निरीक्षक दिनेश निनामा प्रधान आरक्षक सज्जाद खान और महिला आरक्षक मौजूद रहे

Related posts

आमीन बना प्रदेश के लिए मिसाल , दोनों हाथो से दिव्यांग होने के बाद भी पास की पटवारी चयन परीक्षा

Jansamvad Express Digital

पीएम मोदी ने केरलम, पुदुचेरी और असम की जनता से मतदान की अपील की

शेरे भोपाल कहे जाने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व जेल मंत्री आरिफ अकील का निधन

Leave a Comment