Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

यूपी , बिहार ,पशिम बंगाल,झारखण्ड ,असम सहित 8 राज्यों के मजदुर फंसे है उत्तरकाशी की टनल में , बचाव कार्य अभी भी जारी

 उत्तराखंड की सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में 12 नवंबर से फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए कोशिशें तेज हो गई हैं। एक साथ वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग की जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब तक अच्छे परिणाम मिले हैं, सब ठीक रहा तो अगले 24 घंटे में अच्छी खबर मिल सकती है।

टनल के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग 40 मीटर तक हो चुकी है। अब 46 मीटर और होनी है। मजदूरों तक पहुंचने के लिए 86 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग होनी है।

उधर, रैट माइनर्स को हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग में भी कामयाबी मिली है। सोमवार शाम से अब तक करीब 3 मीटर मैनुअल ड्रिलिंग की गई। सुरंग बचाव माइक्रो टनलिंग एक्सपर्ट क्रिस कूपर ने कहा, ‘कल रात रेस्क्यू का काम बहुत अच्छा रहा। अब तक रेस्क्यू के नतीजे बहुत सकारात्मक हैं।’

CM धामी ने बताया कि मंगलवार सुबह तक 52 मीटर तक खुदाई हो चुकी है। अब फंसे हुए मजदूरों से 7 से 8 मीटर दूरी रह गई है।

शुक्रवार यानी 24 नवंबर को मजदूरों की लोकेशन से महज 12 मीटर पहले मशीन की ब्लेड्स टूट गई थीं। इस वजह से रेस्क्यूशामिल है  रोकना पड़ा। बता दें 12 नवंबर को निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था। इसके चलते सुरंग में काम कर रहे 41 मजदूर अंदर फंस गए थे।

8 राज्यों की चिंता टनल में फंसे मजदूरो पर

टनल में काम करने के दोरान मलबा धसने से फंसे मजदूर 8 अलग अलग राज्यों से आते है , टनल में फंसे मजदूरो में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखण्ड ,बिहार,असम,हरियाणा ,ओड़िसा , पश्चिम बंगाल के मजदुर  शामिल है

Related posts

राजस्थान के दोसा में लाइब्रेरी में पढ़ रहे युवक ने रंग लगाने से मना किया तो घुस्से में तीन युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी

लायंस क्लब उज्जैन शिप्रा का शपथ समारोह अश्विन कासलीवाल अध्यक्ष, अभय दाता सचिव बने

सादगी की मिसाल: जब प्रोटोकॉल छोड़ आम भक्त बने उज्जैन कलेक्टर, महाकाल के स्टाफ और श्रद्धालुओं का जीता दिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page