Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

राजधानी भोपाल में अपराधियों के होसले बुलंदियों पर :सरेराह युवक पर जानलेवा हमला

भोपाल || मध्य प्रदेश  की राजधानी भोपाल  के गैमन इंडिया मॉल के पास मंगलवार-बुधवार रात के बीच एक मैकेनिक पर बदमाशों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाश कार से पहुंचे और युवक पर  धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए।  घायल अमन  जो की  टीटी नगर के शिव नगर कॉलोनी में रहता है, हमले में  गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके दाहिने हाथ की तीन उंगलियों में गहरे कट हैं, कंधे और जांघ में भी गंभीर चोटें आई हैं। आज उसके हाथ की सर्जरी की जानी है।

“पैसे नहीं दिए तो मार देंगे” 

पीड़ित के भाई फैजान के अनुसार, इलाके के बदमाश नरेंद्र रायकवार और नीलेश रजक बीते कई महीनों से अमन पर अड़ीबाजी कर रहे थे। धमकी दी जाती थी – “हर महीने तय रकम दो, वरना दुकान बंद करवा देंगे।” अमन टीटी नगर क्षेत्र में मैकेनिक की दुकान चलाता है। डर के चलते उसने कई बार पैसों की मांग पूरी भी की, लेकिन जब लगातार परेशान किया गया, तो उसने तीन महीने पहले थाने में शिकायती आवेदन दिया था।हालांकि, पुलिस ने उस वक्त कोई एफआईआर दर्ज नहीं की।

इनोवा से आए और हमला किया

वारदात मंगलवार देर रात 2:30 बजे की है। अमन मॉल के पास चाय की दुकान पर बैठा था, तभी आरोपी नरेंद्र, नीलेश और उनके 3–4 साथी इनोवा कार में पहुंचे। सभी के पास धारदार हथियार थे। उन्होंने बिना कुछ कहे हमला कर दिया। अमन के चीखने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

Related posts

चुनावी रैली के दोरान अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप पर फायरिंग , कान पर लगी गोली

Jansamvad Express Digital

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लेमूर एयरबेस के पास हुआ हादसा :अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश पायलट सुरक्षित

शहर कांग्रेस की कार्यकारणी घोषित कई सक्रीय चेहरों को नही मिला अवसर , तो कई वरिष्ठ नेता विशेष आमंत्रित सदस्य भी नही

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment