Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, त्यौहारों को शांतिपूर्ण मनाने की अपील

घट्टिया/दिपांशु जैन.||  तहसील मुख्यालय स्थित पुलिस थाना परिसर घट्टिया के तत्वावधान में शनिवार को आगामी त्यौहारों जैसे महाशिवरात्री, रमजान, होली, रंग पंचमी सहित अन्य धार्मिक त्यौहारों और आयोजनों को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

हांलाकि थाना स्टाफ द्वारा बैठक कि सूचना क्षेत्र के वरिष्ठजनों को नहीं देने पर चुनिंदा लोग ही बैठक में पहुंचे, जिससे थाना परिसर में लगी कुर्सियां भी खाली दिखी। बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार जीवन मोघी, थाना प्रभारी देवीलाल दसोरिया, उपनिरीक्षक अलकेश दांगे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों आदि ने जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, ग्रामीणजनों आदि से त्यौहारों को लेकर विचार- विमर्श किया। तहसीलदार मोघी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण रूप से मनाए।

बड़े आयोजनों को लेकर स्थानीय पुलिस थाना पहुंचकर अनुमति लेंवे, ताकि सुरक्षा मुहैया करवाई जा सकें। किसी भी घटना- दुर्घटना को लेकर तुरंत पुलिस को सूचना दें। डीजे- साउंड कम आवाजों में बजाएं। सांस्कृतिक आयोजनों को रात 10 बजे की समयावधि में पूरे करवाएं जैसे आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस मौके पर सरपंच यशवंत मालवीय, ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता हरलाल मालवीय, पूर्व सरपंच मोहन पलोड़, गोपाल प्रजापति, राजकुमार काबरा, अब्दुल वहाब खान मंसूरी आदि गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

भोपाल-  मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियंता दिवस में होंगे शामिल।

Jansamvad Express Digital

सिंगरौली में गर्म टायर खोलना पड़ा भारी: ब्लास्ट में हाईवा चालक की मौत, CCTV फुटेज आया सामने

Jansamvad Express Digital

संजीवनी की मुन्नी जाएगी इटेलियन ,2 साल की बच्ची को लिया विदेशी परिवार ने गोद

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page