Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सेठी नगर में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी कार को मारी जोरदार टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद,घरेलू गैस पाइपलाइन टूटी

उज्जैन  उज्जैन के सेठी नगर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के पास लगे सीसीटीवी के एक कैमरे में घटना ही कैद नहीं हो पाई। वही सीसीटीवी के दूसरे कैमरे में सड़क हादसा साफ दिख रहा है। यहां पार्किंग में खड़ी कार ने गैस पाइपलाइन में टक्कर मारी जिसकी वजह से पाइप लाइन फूट गई। तेजी से गैस रिसाव होने लगा। क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल हो गया। तत्काल गैस कंपनी को सूचना दी गई। वही मौके पर थाना माधव नगर पुलिस पहुंची और दमकल को सूचना दी गई हालांकि इस बीच गैस कंपनी के कर्मचारियों ने आकर गैस रिसाव को तत्काल रोक दिया। तेज रफ्तार कार के एयरबैग खुलने की वजह से कार चालक को चोट नहीं पहुंची। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। वही कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी आया सामने

जिस स्थान पर घटना घटित हुई वह कैमरे भी लगे थे लेकिन हादसा इतना जोरदार था की मोके पर लगे दो कैमरों में से एक में तो वतस्वीर ही नही कैद हुई जबकि दुसरे कैमरे में घटना साफ़ दिख रही है अब  घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे एक सफेद कलर की बलीनो कार क्रमांक एमपी 13 सीडी 5498 तेज गति में मैगजीन शाह बाबा की दरगाह की तरफ जा रही है। इसी दौरान सेठीनगर में ही सामने से कार घर के सामने खड़ी कार से टकरा जाती है। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन से सुरक्षित उतरता हुआ नजर आया है। चालक ने जिस कार को टक्कर मारी वह कार प्रितेश जैन नामक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी थी। टक्कर मारने वाली कार व्यापारी विनीत सुनेरिया के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है। यह कार ड्राइवर बद्रीलाल चला रहा था।

 

Related posts

तमिलनाडु में उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी का पुतला फूंका

Jansamvad Express Digital

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाई होली:भस्मारती में उड़ा हर्बल गुलाल, चंद्र ग्रहण के कारण बदला भोग का नियम; खुले रहेंगे पट

केन्द्रीय मंत्री जाधव ने किये महाकाल दर्शन:चांदी का छत्र और मुकुट किया भेंट

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page