Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

स्कूलों की मोनोपाॅली पर भोपाल कलेक्टर जारी करेंगे आदेश

भोपाल |  प्राइवेट स्कूल अब हर साल यूनिफॉर्म और बुक्स नहीं बदल सकेंगे। जिस शिक्षण सत्र में वे यूनिफॉर्म या बुक्स बदलेंगे, उसकी जानकारी पेरेंट्स को एक साल पहले देना पड़ेगी। वहीं, बुक्स और यूनिफॉर्म सभी दुकानों पर मिलेगी। इसे लेकर भोपाल कलेक्टर एक सप्ताह के भीतर एक आदेश जारी करेंगे। दूसरी ओर, शहर की दुकानों पर बच्चों की किताबें खरीदने पेरेंट्स की लाइनें भी देखी गई। एक दिन पहले टोकन लेने पर अगले दिन बुक्स दी जा रही हैं।

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आदेश से प्राइवेट स्कूलों की मोनोपाली में ब्रेक लगेगा। कोई स्कूल संचालक पेरेंट्स पर यूनिफॉर्म और बुक्स के लिए कोई दवाब नहीं डाल सकेंगे। वर्ना, उन पर FIR दर्ज की जाएगी। इसके लिए मार्च में धारा-144 के तहत आदेश जारी कर चुके हैं। SDM-तहसीलदार स्तर पर टीमें भी बनाई गई हैं, जो शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई करेगी। अभी ज्यादातर पेरेंट्स बुक्स और यूनिफॉर्म खरीद चुके हैं, लेकिन अगले सत्रों के लिए आदेश प्रभावी ढंग से लागू हो जाएगा।

Related posts

अगर आपकी बाइक चोरी हुई है तो आए और पहचान कर ले जाए : उज्जैन पुलिस ने चोरी गई 162 बाइक जप्त की

Jansamvad Express Digital

अमित शाह का पुड्डुचेरी दौरा, जनसभा को करेंगे संबोधित

Jansamvad Express Digital

आगर सुसनेर मार्ग पर बोलेरो कार की टक्कर से शादी में बाइक से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत एक अन्य घायल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page