Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

हरदा में पटाखा फेक्ट्री में हुआ ब्लास्ट , कई लोगो की मौत , मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए जाँच के आदेश

हरदा |  मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में हादसे में 11 लोगों की मौत बताई जा रही है। CMHO (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ. एचपी सिंह ने 9 लोगों के मौत की पुष्टि की है। कई घायलों की स्थिति गंभीर है।

मौके पर मौजूद NDRF(नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ) मलबे में दबे लोगों को निकाल रही हैं। टीम जब जेसीबी से मलबा हटा रही थी इस दौरान एक और धमाका हो गया। जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 200 से ज्यादा घायल अस्पताल लाए गए हैं। इनमें 132 पुरुष और 98 महिलाएं के साथ बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम भी रेफर किया गया है।

पटाखों की यह फैक्ट्री हरदा शहर में ही मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। धमाका मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे शहर में इसकी आवाज सुनाई दी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा रहा था। करीब एक घंटे तक धमाके होते रहे।

जानकारी मिली है कि फैक्ट्री के आसपास बने घरों में बारूद रखा था। धमाके के बाद 60 घरों में आग लग गई। एहतियातन 100 से ज्यादा घरों को खाली कराया गया है। हरदा के आसपास के 7 जिलों की फायर ब्रिगेड बुलाई गई हैं। आग अभी भी सुलग रही है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। हरदा एसडीएम केसी परते ने कहा कि फैक्ट्री अनफिट थी।

MP के गृह विभाग ने बनाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने हरदा में पटाखा फैक्ट्री हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई हैं। गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे इसके अध्यक्ष होंगे।

इन बिंदुओं पर होगी जांच
1. किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।
2. घटना के लिए प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से दोषी अधिकारी / कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करना।
3. इस प्रकार की घटना की पुनरावृति न होने के संबंध में समिति अपनी अनुशंसा प्रस्तुत करेगी।

Related posts

सीहोर में भोपाल-इंदौर फोरलेन पर आज से 22 फरवरी तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

Jansamvad Express Digital

IPL 2025 में खेलेगा 13 साल का बच्चा : बिहार के वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा

Jansamvad Express Digital

कीर्ति वर्धन सिंह ने 19वीं NAM मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया भाग

Leave a Comment