Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर खबर वायरल

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स में उसे जहर दिए जाने की आशंकाएं जताई गई हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वो 2 दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में जिस फ्लोर पर दाऊद को रखा गया है, वहां कोई दूसरा पेशेंट मौजूद नहीं है। वहां सिर्फ उसके परिवार के लोग ही जा सकते हैं। इस मामले पर मुंबई पुलिस भी नजर बनाए हुए है। मुंबई में दाउद के रिश्तेदारों से इनपुट्स जुटाने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि, भास्कर को सेंट्रल जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया है कि दाऊद को जहर दिए जाने की खबर काफी हद तक अफवाह हो सकती है। दाऊद की सिक्योरिटी इतनी मजबूत है कि उस तक पहुंचने के लिए किसी भी शख्स को कम से कम 150 लोगों से गुजरना पड़ता है।

Related posts

सावन के तीसरे सोमवार को भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से श्री गणेश स्वरूप में शृंगार हुआ

प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण महाकाल मंदिर पँहुचे व भगवान का पूजन अर्चन किया.

Jansamvad Express Digital

King of the Jungle को पहले kiss और फिर दुलार करते इस शख्स के वीडियो को देख रुंह कांप जाएगी

Leave a Comment