Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अभिनेता सुनील शेट्टी बेटे के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल , केबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी परिवार के साथ आए

उज्जैन \  बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता सुनील शेट्टी और एमपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों ने नंदीहाल में बैठकर भगवान महाकाल का पूजन किया। महाकालेश्वर के दर्शन कर देश और प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।

शुक्रवार को एक्टर सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों पिता और बेटे ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्मारती में भी शामिल हुए। दोनों ने नंदी बाबा का ध्यान भी लगाया। उन्होंने कहा कि वे पहली बार बाबा की भस्मारती में शामिल हुए हैं। उन्हे बहुत अच्छा लगा। अब वे महाकाल दर्शन करने उज्जैन हर साल आएंगे।

केबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने किये सपरिवार दर्शन 

वहीं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना। मंत्री राकेश सिंह ने देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है।

Related posts

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की सांसद पद की शपथ आज : भारी पुलिस बल के साथ जेल से संसद के लिए रवाना

उत्तरकाशी टनल अपडेट _ टनल में फंसे मजदूरो का 13 वां दिन , 41 बेड का अस्पताल और एयर लिफ्टिंग व्यवस्था के साथ स्वास्थ अमला भी तेयार

Jansamvad Express Digital

5 राज्य 8 एग्जिट पोल , कही कांग्रेस तो कही भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में चार पोल कांग्रेस के तो 4 भाजपा के पक्ष में

Leave a Comment