Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

आग ने खोल दी जज की पोल : घर पर कहा से आया इतना नगद खजाना . जज के घर आग बुझाने पहुंची दमकल टीम और पुलिस को मोके पर मिला केश

नई दिल्ली ||  दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर होली के दिन लगी आग ने  बड़ा खुलासा किया है , आग लगने के दोरान जस्टिस वर्मा घर पर नही थे ऐसे में उनके परिवार ने सरकारी बंगले पर लगी आग की जानकारी पुलिस औरफ फायर ब्रिगेड को दी , मोके पर पहुंची फायर टीम और पुलिस को आग बुझाने के दोरान मोके पर  भारी मात्रा में कैश मिला . बंगले से भरी मात्रा में कैश  बरामद होने के बाद उनके ट्रांसफर की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने का फैसला किया है।

हाई कोर्ट के जज के घर पर इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने पर न्यायपालिका में हलचल मच गई है। CJI संजीव खन्ना के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने न्यायाधीश का तबादला दूसरे हाई कोर्ट में करने का फैसला किया है।  सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को जब कैश की जानकारी मिली तो पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने उनका ट्रांसफर कर दिया। और जाँच भी बैठा दी  हालांकि, कुछ जज उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जजों का कहना है कि अगर न्यायमूर्ति वर्मा इस्तीफा देने से मना करते हैं तो चीफ जस्टिस उनके खिलाफ 1999 की प्रक्रिया के मुताबिक जांच शुरू कराएं, जिसमें किसी भी जज के खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच की जाती है।

कॉलेजियम ने इमरजेंसी मीटिंग की

सूत्रों के मुताबिक जब CJI जस्टिस संजीव खन्ना को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने कॉलेजियम की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इन-हाउस जांच पर भी विचार किया जा रहा है। अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, तबादले से संबंधित प्रस्ताव को जानबूझकर अपलोड नहीं किया गया है।

Related posts

केजरीवाल की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन: आज दाखिल करना होगा कोर्ट में सीबीआई चार्जशीट का जवाब

Jansamvad Express Digital

भाजपा के 57 प्रत्याशियों की चौथी सूचि जारी

नगर में पालकी में सवार होकर निकलेंगे बाल गोपाल ,पूरे नगर में निकाला जाएगा यादव समाज द्वारा चल समारोह

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page