Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर के पब में देर रात तक पार्टी , विजय नगर ने नए एसीपी IPS अधिकारी ने दी दबिश

इंदौर |  विजय नगर इलाके में देर रात 3 बजे तक खुले रहने वाले एक पब पर एसीपी की टीम ने छापा मारा। पुलिस देख पब संचालकों ने तुरंत शटर लगा लिए। पुलिस को 2 घंटे तक पब में घुसने नहीं दिया तो पुलिस गेट पर ही डटी रही। तड़के 4 बजे जब अंदर मौजूद युवक-युवती परेशान होने लगे तो गेट खोले गए। पुलिस ने पब संचालक सहित 8 लोगों पर केस दर्ज किया है और प्रशासन को पब का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा है।

एसीपी विजय नगर कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि सी-21 मॉल के सामने स्थित सीओडी पब में देर रात तक पार्टी चलने की हमें सूचना मिली थी। जब हम महिला पुलिस कर्मियों के साथ पूरी टीम लेकर पहुंचे तो संचालकों ने पब को बाउंसरों के हवाले कर दिया और खुद बेसमेंट वाले तीनों रास्तों के शटर गिराकर पीछे के रास्ते से भाग निकले। जब शटर डाउन हो गए तो पुलिस ने 2 घंटे तक शटर खुलवाने के प्रयास किए, लेकिन नहीं खुले। संचालकों को फोन किया, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला। इस पर पुलिस तीनों गेट पर घात लगाकर बैठ गई।

Related posts

सेंसेक्स 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया

Jansamvad Express Digital

राजस्थान के दोसा में लाइब्रेरी में पढ़ रहे युवक ने रंग लगाने से मना किया तो घुस्से में तीन युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी

मऊगंज की घटना पर सीएम सख्त, पुलिस पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Leave a Comment