Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इरान में हिजाब विरोध पर पिटाई , विडिओ आया सामने

ईरान में एक बार फिर महिलाओं के हिजाब पहनने पर सख्ती शुरू हो गई है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉरैलिटी पुलिस ने हिजाब नहीं पहनने पर एक 16 साल की लड़की की पिटाई की। इसके बाद टीनेजर कोमा में चली गई।

अस्पताल में भर्ती अर्मिता गेरावंड नाम की इस टीनेजर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो ईरान के शोहदा मेट्रो स्टेशन का है। इसमें कुछ लड़कियां अर्मिता को बेहोशी की हालत में ट्रेन से बाहर निकालती हुई दिख रही हैं। ह्यूमन राइट्स ग्रुप हेनगाव का कहना है कि अर्मिता का ये हाल मॉरैलिटी पुलिस ने किया है।

दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से लड़की ट्रेन में गिर गई और उसके सिर में गहरी चोट आ गई। ये घटना कब हुई फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related posts

भोले की भक्ति में डूबे भक्त, बदनावर में निकली शिव बारात

Jansamvad Express Digital

13 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी मामले में उज्जैन जेल अधीक्षक को हटाया गया, भोपाल किया गया अटैच

आपदा में डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और तत्परता सच्चे मुख्यमंत्री की पहचान : सिंधिया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment