Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन जिले की सात विधानसभा सीटो पर प्रत्याशियों के नामांकन फार्म हुए जमा , कई जगह निर्दलीय बिगाड़ सकते है खेल

उज्जैन | मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन फार्म जमा करने की आज अंतिम तारीख थी , जिले की साथ विधानसभा में कांग्रेस भाजपा आप सहित अन्य दलों और निर्दलीयो ने अपना नामांकन जमा किया |

प्रदेश में  विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टुबर से नामांकन दाखिल करने की शुरुआत हुई, 30 अक्टुबर सोमवार को नामाकंन जमा करने का अंतिम दिन रहा। वर्किंग डे के पांच दिनों में जिले की सात विधानसभा सीट से नामांकन जमा कराने में कांग्रेस के प्रत्याशी सबसे आगे रहे। अंतिम दिन बीजेपी के प्रत्याशी उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव सहित उज्जैन उत्तर से अनिल जैन कालूहेड़ा और निर्दलीयों ने अपना नामांकन दाखिल किया। बहुजन समाज पार्टी से भी एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया वही एक अविवाहित फर्नीचर का काम करने वाले युवक ने निर्दलीय नामांकन जमा किया।

नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन का समय समाप्त होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर तक पूरी होगी। अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस लेने की तिथि 2 नवम्बर है। उज्जैन जिले की सात विधानसभा सीट में 62 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है। जिसमें नागदा -12,महिदपुर -7,तराना -8,​​​​​​​घट्टिया-9,उज्जैन उत्तर -4,उज्जैन दक्षिण -10,​​​​​​​बड़नगर में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन होगा। शाम तक स्थिति साफ़ हो जायेगी की किस सीट पर कितने उम्मीदवार होंगे।

Related posts

जेके सीमेंट के बाद अब अडानी ग्रुप यानी बिरला सीमेंट की फेक्ट्री शुरू होगी उज्जैन में

नेतन्याहू ने हमास को मिटाने का मन बनाया :लड़ाकों को पकड़ने के लिए दुनियाभर में खुफिया एजेंसी को एक्टिवेट किया; 1 दिन टला सीजफायर

Jansamvad Express Digital

बलिया में रामगोविंद चौधरी की तेरहवीं में शामिल हुए अखिलेश यादव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page