Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयआगर-मालवाउज्जैन संभागभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्‍जैन- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव करेंगे तारामंडल स्थित नव निर्मित साईंस सेंटर का लोकर्पण

भोपाल || मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्‍तावित कार्यक्रम स्‍थल तारामंडल का कलेक्‍टर श्री सिंह ने बुधवार शाम निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। उल्‍लेखनीय है कि 03 से 05 अप्रैल को आयोजित होने वाले अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन महाकाल: द मास्‍टर ऑफ टाईम का आयोजन तारामंडल में मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत, समाजसेवी सुरेश सोनी, अध्‍यक्ष इसरो और अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की उपस्थिति में किया जाना प्रस्‍तावित है। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्‍यवस्‍था, कार्यक्रम स्‍थल पर पार्किंग व्‍यवस्‍था, आग से बचाव के लिए फायर सेफ्टी दल की तैनाती, मेडिकल टीम,पेयजल व्‍यवस्‍था, इलेक्ट्रिक सेफ्टी ऑडिट और आवश्‍यक बेरीकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा तारामंडल स्थित नव निर्मित साईंस सेंटर का लोकार्पण किया जाएगा। मध्‍यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद मध्‍यप्रदेश शासन और केंद्रीय संस्‍कृति मंत्रालय के सहयोग से साईंस सेंटर का निर्माण 15 करोड़ 06 लाख रूपए की लागत राशि से किया गया है। साईंस सेंटर में विज्ञान के सिद्धांत प्रदर्शन के लिए गैलरी ऑन साईंस फन, आउटडोर साईंस पार्क, हेरिटेज विषय, साईंस टेक्‍नोलॉजी विषय पर थेमेटिक गैलरी, स्‍टूडेंट एक्टिविटी हॉल और स्‍पेस तकनीकी डेवलपमेंट हॉल आदि का निर्माण किया गया है।

Related posts

कालभैरव मन्दिर परिसर से अतिक्रमण हटाया गया

केंद्र के अनुसार आधार देश की भरोसे मंद डिजिटल आईडी

Jansamvad Express Digital

नई वन्दे भारत ट्रैन से उज्जैन पहुंचेगे उच्च शिक्षा मंत्री, नई ट्रेन उज्जैनवासियों के लिए एक सौगात: डॉ यादव

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page