Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन-  सिंहस्थ-2028 पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन || उज्जैन में सिंहस्थ-2028 पिछले सभी रिर्काड तोड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में तीर्थाटन को बढ़ावा दिया जायेगा और उज्जैन के विकास में किसी प्रकार कि कमी नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल बुधवार को उज्जैन में लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति द्वारा आयोजित मिट्टी की गणेश प्रतिमा वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक मंगलकामना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्रीगणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है। रिद्ध‍ि सिद्धि दाता शुभ कार्य को सफल बनाते हैं, इसलिए हर मंगल कार्य के आरंभ में श्रीगणेश की वंदना अनिवार्य समझी गई है। हमारी प्रकृति का यही संदेश है कि घर-घर में मिट्टी के श्रीगणेश हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वदेशी के वातावरण के साथ मिट्टी के गणेश के वितरण का उत्सव मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए आनन्द का उत्सव है। भगवान की कृपा से देश के विकास के साथ प्रदेश का विकास हो रहा है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। उज्जैन शहर का निरंतर सौन्दर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। साथ ही सड़क निर्माण, चौड़ीकरण आदि कार्यों के साथ शीघ्र ही शहर में फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। पीथमपुर-इंदौर-उज्जैन त‍क मेट्रो ट्रेन भी चलेगी। गोपाल मंदिर चौक का शीघ्र विस्तारीकरण किया जायेगा।

उज्जैन के गोपाल मंदिर छत्री चौक क्षेत्र में 79 करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें रीगल टॉकीज के विकास कार्य, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत मार्ग चौड़ीकरण और अन्य आधारभूत परियोजनाएँ शामिल हैं। इस अवसर पर रीगल टॉकीज के उन्नयन पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन आने वाले समय में और अधिक भव्य स्वरूप में देश और दुनिया के श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।

 उज्जैन देश की आत्मा और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में कल ग्लोबल स्पिरिचुअल टूरिज्म कॉन्क्लेव-रूह Mantic का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन देश की आत्मा और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उज्जैन की आध्यात्मिक धरोहर वैश्विक स्तर पर पर्यटन को नई दिशा दे रही है। फेथ एंड फ्लो पुस्तक का विमोचन भी किया गया। राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस में उज्जैन और प्रदेश में निवेश और नए प्रोजेक्ट्स पर विशेष चर्चा हुई। प्रमुख सचिव पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन हर साल 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

Related posts

भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की कार्रवाई की मांग

jansamvadexpress

BSNL समेटने में लगा अपनी सम्पत्ति: प्रदेश की 52 देश की 531 सम्पत्ति बेचेगा दूरसंचार, उज्जैन की प्रापर्टी प्रदेश में सबसे महंगी

jansamvadexpress

Welche Client Affirm Choice Exist Uncommitted Astatine Peraplay Cassino Online Casino MyEmpire · innerhalb Deutschlands Get Bonus Now

cradmin

Leave a Comment

Please enter an Access Token