Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

उत्तम जल मंदिर का मंत्री दत्तीगांव ने किया शुभारंभ

बदनावर। उत्तम सेवा न्यास द्वारा स्व मदनलाल भट्ट एवं बाबूलाल सोमानी की स्मृति में गर्मी में आम लोगों को सुगमता से ठंडा जल उपलब्ध करवाने हेतु अंबेडकर चौराहे पर उत्तम जल मंदिर प्याव का उद्घाटन मध्य प्रदेश सरकार के उद्योग नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, राज्य आपूर्ति निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवम नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव द्वारा किया गया। पंडित प्रदीप पांडे द्वारा मंत्र उपचार द्वारा पूजन करवा कर शुभारंभ किया।
उत्तम सेवा न्यास के अध्यक्ष मनोज सोमानी ने बताया कि महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी की प्रेरणा से बदनावर नगर में अंबेडकर चौराहा एवं पेटलावद रोड दो जगह उत्तम जल मंदिर के प्याऊ लगाए गए हैं। जहां पर 24 घंटे लोगों को ठंडा जल मिलेगा, संस्था द्वारा पीछले 12 वर्ष से लगातार प्याऊ लगाया जा रहा हैं।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रजेंद्र भट्ट, अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, समाजसेवी दिलीप सिंह चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, सचिव नवीन चौहान, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, अमित जेन,जितेंद्र मोदी, चितरंजन सिंह राठोड़, विजय अवस्थी, ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक द्विवेदी, संतोष चौहान, जहांगीर लाला, पंकज ठाकुर, पवन चावला, मनीष गुर्जर, महेश शर्मा, टिंकू शर्मा सहीत कई लोग उपस्थिति थे

Related posts

डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद : अमेरिका से निकाले जा रहे अवैध प्रवासी

Jansamvad Express Digital

भारत का पाक को रिटर्न : पहलगाम की 26 जानो का बदला 100 आतंकी के अंत से

Jansamvad Express Digital

लोकसभा चुनाव परिणाम के एक दिन पहले चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता

Leave a Comment