Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का आज रेल रोको आन्दोलन ,रेलवे ने दी कार्रवाही की चेतावनी

रायपुर | छत्तीसगढ़ कांग्रेस का आज प्रदेश भर में रेल रोको आन्दोलन होने जा रहा है , ट्रेनों को निरस्त  करने व  रेल के लेट लतीफ़  को लेकर  कांग्रेस आन्दोलन करने जा रही है कांग्रेस  का प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया है। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह ही करगी रोड कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। वहां उन्होंने मालगाड़ी को रोक लिया। कार्यकर्ता पटरी पर लेट गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करीब 2 घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अप और डाउन दोनों लाइन पर मालगाड़ियां रोकी। केंद्र सरकार और रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि, ये रेलवे को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध है। हालांकि कांग्रेसियों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम की बात कही थी।

रेल पुलिस का आंदोलनकारियो पर कार्रवाही को चेतावनी 

कांग्रेस के प्रदेश भर में होने वाले  रेल रोको आंदोलन के दौरान प्रदेश के सभी जिला, ब्लॉक मुख्यालयों में एकत्रित होकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रोकने की रणनीति बनाई है। इस आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रेन यातायात बाधित हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आरपीएफ के साथ ही पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है।

Related posts

स्वच्छता को लेकर नगर परिषद चालानी कार्यवाही करेगी

Jansamvad Express Digital

मास्टर प्लान को लेकर सरकार का यूटर्न ,फिर बदला जाएगा प्लान

आईजी पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ पुरस्कार वितरण एवं महिला सम्मान समारोह

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page