Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक आज , बैठक के बाद हो जाएगा मुख्यमंत्री के नाम का एलान

छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक भी इस बैठक में मौजूद हैं। ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्वानंद सोनोवाल विधायकों से चर्चा कर सीएम के नाम को लेकर उनकी राय जानेंगे। सीएम को लेकर अर्जन मुंडा ने कहा- जनता कर रही है इंतजार आप भी इंतजार करिए।

आपको बता दें कि सह प्रभारी नितिन नबीन के साथ शनिवार रात को ही बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रायपुर पहुंचे। सीएम के नाम के सवाल पर ओम माथुर कह चुके हैं कि नाम चौंकाने वाला हो सकता है।

विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचने लगे हैं। इनमें पहली बार विधायक बने नेता नया सीएम चुनने को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

इससे पहले बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इसके बाद अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्वानंद सोनोवाल एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी प्रदेश कार्यालय रवाना हुए। यहां पहुंचने पर तीनों का प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने स्वागत किया।

Related posts

कौन है देश का गद्दार किसके पाकिस्तान से हथियार तस्करी के सम्बन्ध, भारत के गैंगस्टर अपराध के लिए पाकिस्तान से मंगवाते है हथियार?

Jansamvad Express Digital

हरियाणा चुनाव को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने जारी की लिस्ट : कांग्रेस ने दो लिस्ट में 32 प्रत्याशी घोषित किये

Jansamvad Express Digital

बच्चा चोरी की अफवाह में किन्नर की पिटाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page