Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली सरकार ने किया रामलीला का आयोजन , मुख्यमंत्री केजरीवाल भी देखने पहुचे

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ओर से आइटीओ स्थित प्यारेलाल भवन में आयोजित रामलीला का मंचन देखा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण की आरती कर देश व दिल्ली की समृद्धि, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि रामराज की अवधारणा से प्रेरणा लेकर दिल्ली में सरकार चला रहे हैं। कोशिश है कि दिल्ली में कोई भूखा न सोएं, हर गरीब को मुफ्त राशन और हर नागरिक को सुरक्षा, हर व्यक्ति को 24 घंटे बिजली व पीने का पानी और सम्मान मिले। अब दिल्ली में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है और हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए। अपने माता-पिता का कहना मानना चाहिए और हमेशा सत्य का साथ देना चाहिए। भगवान राम अयोध्या के शासक थे। उन्होंने जो शासन दिया, उसे पृथ्वी पर एक आदर्श शासन माना जाता है कि अगर शासन हो तो ऐसा हो।

केजरीवाल ने किया सुंदरकांड का पाठ
रामलीला का मंचन देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सुंदरकांड पाठ भी किया। किदवई नगर स्थित सेंट्रल पार्क में रविवार की शाम आयोजित सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यहां पहुंच कर सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवान हनुमान की प्रार्थना की और सुंदरकांड पाठ किया।

शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन करेगी आप
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने पर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने पूरी दिल्ली को राममय बनाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में वह सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड, शोभायात्रा, आरती, प्रसाद वितरण समेत कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में दी।

इस मौके पर दिलीप पांडे ने कहा कि भगवान राम मानवता के आदर्श हैं, जिनसे पूरा देश मनुष्यता की प्रेरणा लेता है। ऐसे रघुकुल में जन्मे भगवान राम के आगमन में पूरा देश राममय हो गया है। पूरा देश कतारबद्ध हाथ जोड़कर भगवान राम का स्वागत कर रहा है। इस पुण्य अवसर पर दिल्ली वाले भी पीछे नहीं है और उन्होंने भगवान राम के स्वागत की पूरी तरह से तैयारी कर ली है।

Related posts

Ujjain Deepotsav 2026: उज्जैन में जला 30 लाख दीयों का महासमुंदर, टूटा अयोध्या का रिकॉर्ड, देखिए LIVE नजारा

Jansamvad Express Digital

पीएम मोदी दुबई दौरे पर , इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ली सेल्फी

रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 0.25% घटाई, अब 6.0% हुई: लगातार दूसरी बार घटाई ब्याज दर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page