Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

“द साबरमती रिपोर्ट” के प्रमोशन में व्यस्त एक्टर विक्रांत मैसी को मिल रही धमकी

जयपुर || एक्टर विक्रांत मैसी अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के प्रमोशन के लिए जयपुर आए। इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े अनुभवों से लेकर अपने फिल्मी करियर पर बात की। उन्होंने कहा- जब यह फिल्म उन्हें ऑफर हुई थी, घरवालों और दोस्तों ने इसे करने से मना कर दिया था। पत्नी ने कहा था कि तुम पागल हो। तुम ऐसा क्यों कर रहे हो। परिवार और दोस्तों ने कहा- आप पहले ही सोशल मीडिया पर इतनी गालियां खाते हो। इसको करने के बाद गालियां और बढ़ जाएंगी।

जब रिसर्च किया तो लगा कि करना चाहिए। फिल्म बनकर तैयार हो गई। अब खूब धमकियां मिल रही हैं। इसको लेकर मैंने पुलिस में रिपोर्ट भी करवाई है। साबरमती अग्निकांड को लेकर जो थ्योरी उस समय फैलाई गई। वह आज भी जिंदा है। उन थ्योरी को लोगों से दूर करने के लिए हम फिल्म बना रहे हैं। अपनी आइडियोलॉजी के बदलाव पर उन्होंने कहा- समय के साथ चीजें बदलती रहती हैं। मैं भी इवॉल्व हुआ हूं। इस फिल्म की वजह से मेरी आइडियोलॉजी में बदलाव नहीं आया है।

विवादों में आए विक्रांत मैसी

एक यूट्यूब शो पर विक्रांत मैसी से पूछा गया था, ‘आपसे किसी ने कहा कि विक्रांत यार तुम तो धर्म निरपेक्ष थे, अब तुम भी वो कट्टर हिंदू वाली जमात में जा रहे हो? ये बीजेपी क्रिटिकल से अब आप पर आरोप लग रहा है बीजेपी फ्रेंडली.’ इसके जवाब में एक्टर ने कहा, ‘जो चीजें मुझे बुरी लगती थीं वो असल में बुरी है नहीं. लोग कहते हैं मुसलमान खतरे में है. कोई खतरे में नहीं है, सब सही चल रहा है. तो इसीलिए मैं आज कह रहा हूं हूं कि मैं पिछले 10 सालों में बदल गया हूं.’

Related posts

कानपुर से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के 25 डिब्बे पटरी से उतरे:रेलमंत्री ने कहा- भारी चीज से टकराकर उतरी, सबूत सुरक्षित; IB जांच कर रही

जबरन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसा था भाजपा विधायक गोलू शुक्ल और उसका बेटा : महाकाल मंदिर समिति ने किया स्पस्ट नहीं थी अनुमति

Jansamvad Express Digital

सिंहस्थ महापर्व 2028 : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता के लिए ‘साइंटिफिक एप्रोच’ पर जोर, 3050 करोड़ की अस्थाई कार्ययोजना की समीक्षा

Leave a Comment