Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

नहीं थम रहा आतंकी हमला : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमला 5 जवान हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। दोपहर करीब 3:45 बजे हुए हमले में 5 जवान शहीद हो गए। गुरुवार तक 4 जवानों के शहीद होने की खबर थी, लेकिन हमले में गंभीर रूप से घायल एक जवान ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अभी भी 2 जवानों की हालत गंभीर है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

शहीद जवानों की संख्या को लेकर 24 घंटे तक कंफ्यूजन रहा। गुरुवार दोपहर को 3 बजे पहले 4 जवानों के शहीद होने की खबर आई थी। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे तक यह संख्या 5 कर दी गई। लेकिन शुक्रवार सुबह 9 बजे यह संख्या घटाकर 4 कर दी गई। फिर 10 बजे सेना के सूत्रों ने बताया कि हमारे 5 जवान शहीद हुए हैं।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, जवानों और आतंकियों के बीच आमने-सामने लड़ाई हुई। शहीद हुए सैनिकों में दो के शव क्षत-विक्षत मिले। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके बीच हाथापाई भी हुई। साथ ही यह भी संभावना है कि आतंकियों ने सैनिकों को शहीद करके उनके हथियार लूट लिए।

सूत्रों के मुताबिक, यह हमला थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली (DKG) नाम के इलाके में हुआ है। ये वाहन जवानों को लेकर सुरनकोट और बफलियाज जा रहे थे, जहां बुधवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। गुरुवार को अभियान में शामिल सुरक्षाबलों से सेना का कॉन्टैक्ट हो पाया, जिसके बाद यहां अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा जा रहा था।

Related posts

महाकाल मंदिर के नजदीक महाराजवाडा की दीवार गिरने के मामले में अब तक पांच लोगो पर विभागीय कार्रवाही

Jansamvad Express Digital

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पिटाई मामले में आरोपियों को मिली जमानत : सुनीता केजरीवाल ने लिखा सुकून मिला स्वाति बोली मेरी पिटाई से केजरीवाल को मिला सुकून

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री का चयन बैठको में अटका : महायुती में सीएम चयन को लेकर अंतर कलह जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment