Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

नेपाल में तीव्र गति से आया भूकंप कई लोगो की जान गई

नेपाल में शुक्रवार रात 11:32 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 141 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। नेपाल में दो जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इनमें रुकुम पश्चिम में 36 और 105 लोगों ने जाजरकोट में जान गंवाई।

केंद्र काठमांडू से 331 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किमी जमीन के नीचे था। DIG कुवेर कडायतेन ने मौतों की पुष्टि की है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, भूकंप में अब तक 140 लोगों के घायल होने की खबर है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड हालात का जायजा लेने जाजरकोट जा रहे हैं।

भूकंप का असर भारत में भी देखने को मिला। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार की राजधानी पटना में झटके महसूस किए गए। भारत में भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Related posts

अली खामेनेई के बेटे नहीं होंगे ईरान के सर्वोच्च नेता- ट्रंप

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छीनी: गृह मंत्री को लेटर लिखकर बोलीं- सदमे में हूं

पाकिस्तानी ध्वज के साथ निकली जगन्नाथ यात्रा : देखते रह गए पाकिस्तानी , लोगो ने सोशल मीडिया पर डाले विडिओ

Leave a Comment