Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

पलामू में बोले पीएम मोदी मेरे पास खुद की ना सायकल ना घर , 25 साल में एक रूपये के भ्रष्ट्राचार का आरोप नहीं

पलामू में पीएम मोदी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने JMM- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। पीएम मोदी ने लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गई।

पीएम ने कहा कि मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। भारत ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। पहले कोई समय ऐसा नहीं होता था कि देश की सेवा करते-करते नौजवान सीमा पर शहीद ना होते हों। पहले ये हर महीने चलता था। आज ये सब बंद हो चुका है। ये आपके एक वोट ने किया है।

कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रोता है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत आज मजबूत सरकार ही चाहता है।

पीएम ने कहा कि आपके आशीर्वाद से मोदी पर 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है।

परिवारवाद पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग अपने बच्चों के लिए पैदा जमा कर रहे हैं। मेरे पास ना साइकिल है ना घर। मेरा परिवार और वारिस तो आप लोग हैं। मैं आपको विकसित भारत देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों को मेरे आंसू अच्छे लगते हैं।

इस सीट से सांसद बीडी राम प्रत्याशी हैं। पीएम दो दिनों के झारखंड दौरे पर हैं। आज दूसरे दिन पलामू के बाद गुमला के सिसई में उनकी सभा है। जहां लोहरदगा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी समीर उरांव मैदान में हैं।

कल पीएम ने चाईबासा में सभा की थी, जहां इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया। उसके बाद रांची में बीजेपी प्रत्याशी और सांसद संजय सेठ के पक्ष में उनका रोड शो भी हुआ था।

Related posts

फ्लाइट में बम की धमकी का सिलसिला नहीं रहा थम : फिर मिली बस होने की धमकी , धमकी के बाद कई फ्लाईट इलार्जेंसी लेंडिंग

राहुल गाँधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का उत्साह : अस्पताल में भोजन वितरण कर मनाया जन्म दिवस

जन्माष्टमी पर यादव समाज के चल समारोह का निगम मंच से भव्य स्वागत, महापौर ने की बाल गोपाल की आरती

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page