Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराष्ट्रीय

प्रयागराज महाकुम्भ के दुसरे शाही स्नान पर मची भगदड़: 14 से अधिक लोगो की मौत कई घायल , प्रशासन ने की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील

प्रयागराज || महाकुम्भ के दुसरे स्नान पर  प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 17 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। स्वरूपरानी अस्पताल में 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया था। इसके बाद अखाड़ों ने बैठक की। जिसमें तय हुआ कि 11 बजे के बाद अमृत स्नान करेंगे। PM मोदी ने योगी से 4 बार फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली। अब अफसर हेलिकॉप्टर से महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं। हादसे पर सीएम योगी ने कहा- हालात नियंत्रण में हैं। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

इधर घटना के बाद प्रशासन के साथ ही अखाड़ो के संतो ने भी श्रधालुओ से अपील की है की गंगा के जिस तट पर है वही पर स्नान कर ले संगम तक आने का प्रयास नहीं करे और किसी भी प्रकार की अफवाह पर जरा भी ध्यान नहीं दे |

Related posts

10 हजार फ़ीट की ऊंचाई से ले महाकाल की नगरी को देखने का आनद : एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारंभआज

Jansamvad Express Digital

उज्जैन- कलेक्टर ने मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण

Jansamvad Express Digital

शिप्रा नदी के बड़े पुल से नीचे गिरी कार का वीडियो सामने आया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment