Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराजनीतिराष्ट्रीय

प्राण प्रतिष्ठा के समय अकेला गर्भगृह में नहीं रहूँगा , 140 करोड़ देश वासी साथ होंगे – नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली |  राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर विशेष संदेश जारी किया। इस संदेश में पीएम मोदी ने अपनी मां को भी याद किया। मां का जिक्र कर पीएम मोदी भावुक हो गए। साथ ही पीएम मोदी ने ये भी बताया कि वह राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अपने अनुष्ठान का आरंभ नासिक धाम पंचवटी से कर रहे हैं।

मां को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी
ऑडियो संदेश के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिन्होंने हजारों वर्षों से आक्रांतित भारत की आत्मा को झकझोरा था। आज वह आत्मविश्वास भव्य राम मंदिर के रूप में हमारी पहचान बनकर सबके सामने है। सोने पर सुहागा ये है कि आज माता जीजाबाई जी की जन्म जयंती है, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी के रूप में एक महामानव को जन्म दिया। पीएम मोदी ने कि ‘जब जीजाबाई का जिक्र कर रहा हूं तो सहज ही मुझे अपनी मां की भी याद आना स्वभाविक है। मेरी मां जीवन के अंत तक माला जपते हुए सीता-राम का ही नाम भजा करती थीं।’

‘गर्भगृह में 140 करोड़ देशवासी भी मेरे साथ होंगे’
प्रधानमंत्री ने कहा ‘प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी, चराचर सृष्टि का वो चैतन्य पल…आध्यात्मिक अनुभूति का वो अवसर है…गर्भगृह में उस पल क्या नहीं होगा। शरीर के रूप में, तो मैं उस पवित्र पल का साक्षी बनूंगा ही, लेकिन मेरे मन में, मेरे हृदय के हर स्पंदन में 140 करोड़ भारतीय मेरे साथ होंगे। हर रामभक्त मेरे साथ होगा और वो चैतन्य पल हम सबकी सांझी अनुभूति होगी। मैं अपने साथ राम मंदिर के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले अनगिनत व्यक्तियों की प्रेरणा लेकर जाऊंगा। 140 करोड़ देशवासी उस पल में मेरे साथ जुड़ जाएंगे, तब मैं आपकी ऊर्जा को लेकर गर्भगृह में प्रवेश करूंगा। तब मुझे भी एहसास होगा कि मैं अकेला नहीं हूं बल्कि आप सब भी मेरे साथ हैं।’

Related posts

उज्जैन में आज सीएम मोहन यादव 108 करोड़ के 7 विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे,: बहनों से बंधवाएंगे राखी

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी : तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित:जाँच जारी

विवादित बयान देकर सुर्खिया बटोरती है नवनीत , मोदी की लहर नहीं है कहने वाली राणा ने अब कहा 15 सेकेण्ड पुलिस हटाओ ओवेसी भाई नही दिखेंगे

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page