Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

फ़रवरी से इंदौर अयोध्या ट्रेन की होगी शुरुवात , उज्जैन होते हुए जाएगी ट्रेन

इंदौर | इंदौर-अयोध्या-इंदौर आस्था स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया है। ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। यह 23 घंटे 10 मिनट में इंदौर से अयोध्या पहुंचाएगी। नई ट्रेन के लिए सिर्फ एक ही रैक मिला है। यानी यहीं ट्रेन आना-जाना दोनों करेंगी।

ट्रेन का मुख्य रूप से रतलाम, उज्जैन, भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर), बीना और झांसी स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। इसका फाइनल शेड्यूल वेस्टर्न रेलवे ने जारी कर डीआरएम को तैयारी के लिए कह दिया है।

पहली ट्रेन इंदौर से 10 फरवरी को रवाना होगी। यही ट्रेन 12 फरवरी को इसी रूट से इंदौर के लिए वापस रवाना होगी। इसकी एवरेज स्पीड जाते समय 48 किमी प्रति घंटा होगी। वापसी में 50 किमी की स्पीड रहेगी।

 

 

 

 

Related posts

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

उज्जैन से होगी पीएम मोदी की सभा की शुरुवात ,30 अक्टूम्बर को आएँगे उज्जैन

सिविल अस्पताल बदनावर में हंगामे के साथ मारपीट

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page