Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा की एक और लिस्ट जारी कई दिग्गज के नाम कटे नए चेहरों को अवसर

नई दिल्ली  | लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को 10वीं लिस्ट जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश से 7, पश्चिम बंगाल से एक और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशियों के नाम हैं। चंडीगढ़ की मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काटकर पार्टी ने संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बलिया सीट से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को मौका दिया गया है। 2019 में यहां से वीरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था। इसके अलावा इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का भी टिकट काट दिया गया है।

UP के छह और नामों में कोशांबी से विनोद सोनकर, मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय को टिकट दिया है। भाजपा ने अब तक 413 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया को टिकट दिया गया है। आसनसोल से पहले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को टिकट दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। अहलुवालिया 2019 में दुर्गापुर से चुनाव जीते थे। 2014 में वे दार्जिलिंग सीट से भी सांसद रह चुके हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान की दी शुभकामनाएं

Jansamvad Express Digital

टावर चोक पर डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा का चश्मा तोड़ा , मोके पर युवक की पिटाई

Jansamvad Express Digital

फिर नोट बंदी , अब 2 हजार के नोट हुए बंद 30 सितम्बर तक रहेंगे लागु ,जिनके पास है वह बैंक में बदला सकेंगे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment