Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पांचवां दिन:आज न्याय यात्रा असम में प्रवेश करेगी

कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा का आज पांचवा दिन है। यात्रा आज असम में प्रवेश करेगी। यात्रा के चौथे दिन राहुल गांधी ने नगालैंड के मोकोकचुंग जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोगों से कहा, ‘मैं शर्मिंदा हूं कि PM मोदी ने 9 साल पहले नगालैंड के लोगों से नगा संधि को लेकर एक वादा किया था, लेकिन इसे लेकर कुछ नहीं किया। अगर आपके पास किसी चीज का हल नहीं है, तो आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए।’

नगालैंड में राहुल बोले- PM ने 9 साल पहले आपसे एक झूठा वादा किया, इसे लेकर शर्मिंदा हूं

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चौथे दिन राहुल गांधी ने सुबह 9 बजे नगालैंड के वीकेटाउन, झुनहाबोटो से यात्रा की शुरुआत की। मोकोकचुंग में उन्होंने सभा ली।

राहुल ने कहा, ‘मैंने नगालैंड के गांव के लोगों के साथ चाय पी। एक बच्ची ने मुझसे पूछा कि इस यात्रा के पीछे मकसद क्या है? तो मैंने उसे बताया कि इस यात्रा का मकसद है उसकी बात सुनना। ये समझना कि नगालैंड के लोग क्या महसूस करते हैं और कैसे जिंदगी जीते हैं।’

इसके बाद यात्रा चुचुयिम्बेंग गांव में मॉर्निंग ब्रेक के लिए रुकी। दोपहर 2.30 बजे यहां से यात्रा आगे बढ़ी। शाम 4.30 बजे यात्रा रांगकोंग पहुंची। यहां राहुल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद यात्रा तुली पहुंची। यहां रात्रि विश्राम हुआ।

Related posts

प्रदेश भर में अदा की गई ईद की नमाज , उज्जैन की ईदगाह में हजारो मुस्लिमो ने पढ़ी नमाज

jansamvadexpress

NCR में हुई बारिश , हल्की धुंध छटी ,एयर क्वालिटी में सुधार नहीं हुआ

jansamvadexpress

इंदौर- 4000 से अधिक जरूरतमंदों को वितरित किए हेलमेट

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token