Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भोपाल- एप्को का ग्रीन गणेश अभियान संपन्न, 2150 से अधिक प्रतिभागियों ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाई

भोपाल || एप्को द्वारा 22 अगस्त से शुरू किए गए चार दिवसीय ग्रीन गणेश अभियान का सोमवार को समापन हुआ। जागरूकता अभियान के तहत आयोजित “आओ बनाओ, निशुल्क घर ले जाओ” प्रशिक्षण कार्यशाला में भोपाल के विभिन्न शासकीय व निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  इस कार्यशाला में शा. नवीन उ.मा. विद्यालय ओल्ड कम्पियन, शा. मा. विद्यालय बोर्ड कॉलोनी, शा. हाई स्कूल बैरागढ़ चीचली, शा. राजा भोज उ.मा. विद्यालय, शा. नवीन कन्या हाई स्कूल नेहरू नगर, जागरण लेक यूनिवर्सिटी, आनंद विहार महिला महाविद्यालय, शा. नवीन हायर सेकंड्री स्कूल चूनाभट्टी, सेज इंटरनेशनल स्कूल, शा. एम.एल.बी. कन्या स्कूल बरखेड़ा, वी.एन.एस. कॉलेज तथा एक्सीलेंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।  एप्को टीम द्वारा अभियान के अंतर्गत बाल संप्रेषण गृह सहित चार अन्य विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया गया तथा घर पर ही विसर्जन करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाया जा सके।  इसके अतिरिक्त दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग 8000 ईको क्लब्स से जुड़े शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए। अभियान में भोपाल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों सहित कुल लगभग 2150 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने हाथों से गणेश प्रतिमा का निर्माण किया।  अभियान के समन्वयक एप्को के कार्यपालन यंत्री राजेश रायक्वार और प्रशासनिक अधिकारी मनोहर पाटिल ने समापन अवसर पर प्रतिभागियों को अभियान के उद्देश्य समझाते हुए पर्यावरण प्रदूषण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाओं का उपयोग न करें, बल्कि मिट्टी से बनी प्रतिमाएं ही स्थापित करें और उनका विसर्जन घर पर करें।  प्रतिभागियों ने इस प्रयास को जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। प्रतिमा निर्माण के लिए एप्को के कमलेश वर्मा (वास्तुविद) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षकों – मनीष, महेंद्र, शिवलाल, सुनील, राकेश और राजेंद्र – ने प्रशिक्षण कार्यशालाओं में सहयोग प्रदान किया।

Related posts

BRS के दिग्गज नेता के.केशव राव कांग्रेस में हुए शामिल , तेलंगाना मुख्यमंत्री की मोजुदगी में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने शामिल किया

कोरोना अपडेट : 3207 एक्टिव केस , अब तक 20 की मौत

Jansamvad Express Digital

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भोरासा के बंदोबस्त नक्शे की सुधार प्रक्रिया हुई शुरू पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यवाही से करवाया क्षेत्र की जनता को अवगत

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page