Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

भोपाल के भदभदा डैम के गेट खोले ,कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से बड़ा तालाब फुल

भोपाल | मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट है जिसके चलते प्रदेश के कई जिलो में अभी भी बारिश जारी है ,बारिश के चलते भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब फुल लेवल तक भर गया है। कैचमेंट एरिया और सीहोर जिले में तेज बारिश होने से शुक्रवार सुबह से बड़ा तालाब में पानी तेजी से बढ़ने लगा था। शुक्रवार-शनिवार की रात जब पानी फुल लेवल तक आ गया तो रात 3 बजे भदभदा डैम के 2 गेट खोल दिए गए। 20 साल बाद ऐसा हुआ, जब जुलाई-अगस्त की जगह सितंबर में भदभदा के गेट खोले गए। इससे पहले वर्ष 2003 ऐसा हुआ था। पिछले साल जुलाई में ही गेट खुल गए थे।

शुक्रवार को कैचमेंट एरिया में कोलांस नदी 8 फीट ऊपर तक बही थी। इससे बड़ा तालाब में पानी तेजी से बढ़ा। शाम तक लेवल 1666.30 फीट तक पहुंच गया था, जबकि रात में भी पानी की आवक और बढ़ गई। तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है।

बड़ा तालाब का कैचमेंट एरिया कोलांस नदी है, जो सीहोर जिले से आई है। यही वजह है कि सीहोर जिले में जब भी तेज बारिश होती है तो कोलांस उफान पर आ जाती है। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक सीहोर जिले में तेज बारिश हुई। इससे कोलांस नदी उफान पर आ गई और बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ता गया।

Related posts

जेके सीमेंट के बाद अब अडानी ग्रुप यानी बिरला सीमेंट की फेक्ट्री शुरू होगी उज्जैन में

फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ पकड़ाए एअरपोर्ट पर यात्री:डीआरआई के अफसरों ने पुलिस को सौपा,एसटीएफ भी पूछताछ के लिये पहुंची

आज इंदौर आएँगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव : आपातकाल की विभीषिका संगोष्ठी में होंगे शामिल

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page