Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले गुर्जरों का प्रदर्शन

ग्वालियर | मध्यप्रदेश में किसी भी क्षण चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता की घोषणा हो सकती है प्रदेश में चुनावी माहोल है और ऐसे में ग्वालियर में गुर्जर समाज विधानसभा चुनाव से पहले अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। गुर्जर महा पंचायत के बैनर तले गुर्जर समुदाय फूलबाग मैदान पर गुर्जर महाकुंभ का आयोजन कर रहा है। सोमवार (25 सितंबर) को होने वाले गुर्जर महाकुंभ में 40 हजार से ज्यादा सदस्य एकत्रित होने का दावा किया जा रहा है। गुर्जर महाकुंभ के मंच से गुर्जर समुदाय भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों को चेतावनी देगा कि प्रदेश में गुर्जर समुदाय की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए गुर्जर नेताओं को टिकट दिए जाएं।

अन्यथा गुर्जर समाज उनके खिलाफ प्रचार करेगा। ग्वालियर-चंबल अंचल की कई विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां गुर्जर वोट बैंक हार जीत में काफी निर्णायक होता है। सोमवार को होने वाले महाकुंभ में हरियाणा से गुर्जर सांसद मलूक नागर, मेरठ में गुर्जर समाज से विधायक अतुल प्रधान, आजाद समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र भाटी मुख्य रूप से शामिल होने जा रहे हैं।

गुर्जर महाकुंभ के संयोजक दिनेश कंसाना निवासी ओहदपुर ने बताया कि 7 अगस्त को सातऊं गांव स्थित शीतला माता मंदिर से गुर्जर जागरण पदयात्रा निकली थी। यह कई शहरों और राज्यों मंे होने के बाद 48 दिन बाद फूलबाग मैदान पर सोमवार (25 सितंबर) को पहुंचेगी। सोमवार को फूलबाग मैदान पर गुर्जर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 40 हजार के लगभग सदस्य आने की संभावना है। यहां समाज के वरिष्ठजन सभा को संबोधित करेंगे और गुर्जर समाज के इतिहास और वर्तमान में उनकी मांगों को लेकर जागरुक करेंगे। फूलबाग पर आमसभा के बाद सभी सदस्य यहीं से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट जाएंगे और यहां अपनी मांगों से कलेक्टर ग्वालियर को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपेगे।

Related posts

मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार होंगी मीनाक्षी नटराजन : खरगे ने दी मंजूरी, AICC ने जारी की लिस्ट

उत्तराखंड उत्तरकाशी की टनल में फंसे मजदूरो तक कैमरा भेज पहली तस्वीर कैद की , सभी मजदुर सुरक्षित

Jansamvad Express Digital

Axiom-4 मिशन: स्पेस में उड़ान भरने से पहले शुभांशु शुक्ला तेयार :शुभांशु समेत चारों एस्टोनॉट स्पेसक्राफ्ट में सवार हुए:दोपहर 12 बजे स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे

Leave a Comment