Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

महिला दिवस पर भोपाल नगर निगम का महिलाओ को तोफा , आज सिटी बस में नहीं लगेगा किराया

आज महिलाएं और युवतियां भोपाल में दौड़ने वाली कुल 368 सिटी बसों में कहीं भी आना-जाना करेंगी, तो उन्हें किराया नहीं चुकाना होगा। महिला दिवस के मौके पर ‘शहर सरकार’ ने महिलाओं को यह तोहफा दिया है। शुक्रवार को दिनभर महिलाएं रेड यानी, सिटी बस में फ्री में सफर कर सकेंगी। सिटी बस में रोजाना एवरेज डेढ़ लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें 40% यानी करीब 60 हजार महिलाएं व युवतियां होती हैं।

शुक्रवार को ही महाशिवरात्रि भी है। सुबह 6 से रात 9 बजे तक सिटी बस से मंदिर जा सकती हैं। गुरुवार को महापौर मालती राय, प्रभारी निगम कमिश्नर शिवम वर्मा की मौजूदगी में BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया था। महापौर ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिटी बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का सुझाव दिया था। इस पर संचालक मंडल ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

24 रूट पर दौड़ती हैं बसें

भोपाल के 25 रूट पर कुल 368 बसें चलती हैं। पिछले दो साल की तुलना में 95 बसें बढ़ी हैं। सभी सीएनजी बसें हैं। ये बसें शहर के सभी एरिया को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी इलाकों में चलती है।

Related posts

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आज : लड्डू प्रसाद के पैकेट विवाद पर आज लिया जा सकता है कोई निर्णय

उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ यादव मालीपुरा में शिव विवाह उत्सव में हुए सम्मितलि

Jansamvad Express Digital

ईरान के पास सिर्फ 72 घंटे! ट्रम्प बोले- ‘शर्तें नहीं मानी तो बर्बाद हो जाएगा तेल साम्राज्य

Leave a Comment